1 / 11
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीती रात लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपना सरकारी बंगले की चाभी राज्य सरकार को सुपुर्द कर दिया. इसके बाद शनिवार को मीडियाकर्मी बंगले के दाखिल हुए. अंदर के विजुअल बाहर आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बंगले के अंदर मीडियाकर्मियों को ले जाना अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश है. अखिलेश ने भी ट्वीट कर विपक्ष पर सवाल उठाए. जबकि दूसरा पक्ष बंगले को 'खंडहर' बनाने और अखिलेश की "शाही जीवनशैली" के आरोप लगा रहा है. आजतक की टीम इस सरकारी बंगले के अंदर दाखिल हुई. आइए विजुअल में देखते हैं अखिलेश के जाने के बाद बंगला किस तरह दिख रहा है...
2 / 11
वैसे तो 2 जून को ही अखिलेश बंगला छोड़कर गेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गए थे. इतने दिन से उनका सामान ट्रक और ट्रॉली में डालकर शिफ्ट किया जा रहा था. सबकुछ खाली होने के बाद सरकारी बंगले की तस्वीर पूरी बदल गई है.
3 / 11
बगलें की तमाम तरह से भव्य फिनिशिंग की गई थी. लेकिन खाली होने के बाद यह अलग तरह का दिख रहा है. फर्शें उखड़ी हुई हैं. बंगले में एक बैडमिंटन कोर्ट भी था. वो अब काफी उजाड़ दिख रहा है. फर्श और टाइल्स उखाड़ दिए गए हैं. लाइट्स, नेट का भीअता-पता नहीं है.
4 / 11
सरकारी बंगले में जगह-जगह वायरिंग और लाइंटिंग उखाड़ दी गई है. कई जगह तो पावर स्वीच बोर्ड तक उखड़े नजर आए. बंगले में मौजूद जिम के सामान, एसी, किचन के सामान आदि को भी शिफ्ट कर दिया गया है. फोटो में आप फ्लोर की हालत देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि अब ये किस तरह से है.
5 / 11
अखिलेश को मिले सरकारी बंगले में कई कमरों की फ्लोरिंग खराब हालत में दिखी. जैसे किसी ने फर्श ही उखाड़ ली हो.
6 / 11
फर्श के साथ-साथ शिफ्टिंग में सिलिंग को भी नुकसान पहुंचा है. इसे तस्वीरों में साफतौर पर देखा जा सकता है.
7 / 11
कई कमरों की हालत काफी खराब दिखी. ये कमरे कहीं से भी पूर्व मुख्यमंत्री का आवास नजर नहीं आ रहा. ख़ास बात ये है कि कभी इस बंगले की फिनिशिंग चर्चाओं में थी. कहा गया कि इसे तैयार करने में करोड़ो रुपये खर्च किए गए थे. इसे सीएम रहते हुए खुद अखिलेश ने अपने नाम पर अलॉट करवाया था.
8 / 11
अखिलेश के घर में मौजूद सर्वर रूम/ कंट्रोल रूम की भी हालत खराब हो गई है. यहां काफी सारे तारों को यूं ही निकाल फेंक दिया गया है.
9 / 11
इस तस्वीर में फर्श को नुकसान पहुंचाने के बाद लीपापोती साफ नजर अा रही है. बस सीमेंट डालकर इस जगह की मरम्मत कर दी गई है. बंगले में मौजूद स्वीमिंग पूल को भी सीमेंट डालकर भर दिया है.
10 / 11
इस बीच बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश पर आरोप लगाया है कि उनकी आलिशान जिंदगी का आज पूरी तरह से खुलासा हो गया है. अखिलेश अपने घर से एसी तक उखाड़ ले गए.
11 / 11
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील ने अखिलेश का बचाव किया. उन्होंने पूर्व सीएम के बंगले में मीडिया को ले जाने पर सवाल किया. उन्होंने कहा, "ये अखिलेश यादव को बदनाम करने की साजिश है. राज्य संपत्ति विभाग बताए कि बंगले में उन्हें कितना सामान अलॉट किया गया था." अखिलेश ने इसी मुद्दे पर एक ट्वीट में लिखा, "विपक्षी मकान को वाइट हाउस कह रहे हैं, तो क्या वो सब ख़ुद ब्लैक हाउस में रहते हैं."
- Get link
- X
- Other Apps
Labels
Akhilesh Yadav BJP BSP Congress SP उत्तर प्रदेश देश
Labels:
Akhilesh Yadav
BJP
BSP
Congress
SP
उत्तर प्रदेश
देश
- Get link
- X
- Other Apps
[…] […]
ReplyDelete