Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nepal Oil Corporation

नेपाल को पेट्रोल-डीजल निर्यात करेगा भारत, जल्द पूरा होगा इंटरनेशनल पाइपलाइन प्रोजेक्ट

भारत-नेपाल के बीच 69 किमी लंबे तेल पाइपलाइन प्रोजेक्ट के जल्दी पूरी होने की संभावना है क्योंकि इससे संबंधित ज्यादातर कार्य पूरे हो चुके हैं. वडोदरा:  भारत-नेपाल के बीच 69 किमी लंबे तेल पाइपलाइन प्रोजेक्ट  के जल्दी पूरी होने की संभावना है क्योंकि इससे संबंधित ज्यादातर कार्य पूरे हो चुके हैं. मोतिहारी-अमेलखगंज तेल पाइपलाइन दोनों देशों की संयुक्त निवेश प्रोजेक्ट है. कुल 440 करोड़ रुपये की इस परियोजना पर भारत 320 करोड़ रुपये और नेपाल शेष 120 करोड़ रुपये निवेश करेगा. यह दक्षिण एशिया की पहली अंतरराष्ट्रीय पाइपलाइन होगी. इस परियोजना के लिये समझौते पर अप्रैल, 2015 में हस्ताक्षर किए गए थे. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कुछ दिन पहले इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा था कि भारत की ओर से प्रोजेक्ट से जुड़ा कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और हिमालयी देश नेपाल जल्दी ही पाइपलाइन के जरिये तेल प्राप्त कर सकता है. उन्होंने कहा, " 69 किलोमीटर लंबी मोतिहारी-अमेलखगंज पाइपलाइन से नेपाल को कम लागत और पर्यावरण अनुकूल तरीके से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति हो सकेगी." पेट्रोलियम मंत्री ने...