Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Dalit

सरकार ने जताया 'दलित' शब्‍द पर ऐतराज, विपक्षी कांग्रेस के इस नेता का भी मिला साथ

नई दिल्ली:  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से मीडिया से कहा गया है कि वह दलित शब्द की जगह अनुसूचित जाति शब्द का इस्तेमाल करे. इस मामले में दलित संगठनों ने सरकार की राय पर ऐतराज जाहिर किया है. यहां तक की पार्टी के कई दलित नेता भी सरकार की राय के खिलाफ हैं. लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पुनिया ने इस मामले में सरकार के कदम का समर्थन किया है. जी-डिजिटल से बातचीत में पुनिया ने कहा, ‘‘संविधान में और कानूनी रूप से अनुसूचित जाति शब्द ही सही है. दलित शब्द तो लोकप्रचलन में आ गया है. मेरे हिसाब से अनुसूचित जाति शब्द का प्रयोग होना चाहिए.’’ पीएल पुनिया ने कहा कि यही बात आदिवासियों के बारे में भी लागू होती है. उन्होंने कहा कि संविधान में अनुसूचित जनजाति शब्द दिया गया है. बेहतर यह होगा कि इन वर्गों का जिक्र करते समय संविधान में इस्तेमाल किए गए शब्दों का ही इस्तेमाल किया जाए. इन संज्ञाओं के जरिए ही आधिकारिक रूप से समाज को रिप्रजेंट किया जा सकता है. गौरतलब है कि मीडिया के लिए इस तरह की एडवाइजरी जारी करने से पहले इस साल मार्च में सूचना ए...

यूपी: 150 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में ये दलित दूल्हा बारात लेकर निकला, जानें क्यों ?

कासगंज:   कासगंज  जनपद के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में पहली बार किसी  दलित  की बारात निकली, जिसमें दूल्हा घोड़ी चढ़ कर पहुंचा हो. दलित दूल्हा संजय जाटव की बारात धूमधाम से बैंड बाजे के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुल्हन के घर पहुंची. दुल्हन की ख्वाहिश थी कि उसका दूल्हा घोड़ी चढ़कर उसके घर आए. लेकिन, अभी तक निजामपुर गांव में दलितों को घोड़ी चढ़ने की इजाजत नहीं थी. दूल्हे ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा देने का भरोसा दिया. रविवार को जब बारात पहुंचने वाली थी उस दौरान गांव में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. कासगंज के एडिशनल एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि शादी की रस्में पूरी होने तक पुलिस मौजूद रही. पुलिसकर्मियों की नजर गांव में हो रही हर गतिविधियों पर है. दुल्हन की विदाई होने तक निजामपुर गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. संजय जाटव और शीतल की शादी का मामला पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है. इसके लिए संजय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट तक का दरवाजा भी खटखटाया था.   MediaCar...

मध्य प्रदेश : दबंगों ने पत्‍नी के सामने दलित किसान को जिंदा जलाकर मारा, पूरे गांव में तनाव

भोपाल:   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया तहसील के परसोरिया घाटखेड़ी गांव में एक  दलित  किसान की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है. दबंगों ने पत्नी के सामने दलित को जिंदा जलाया है. मरने वाले दलित किसान की उम्र 70 साल बताई जा रही है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव है. गांव में शांति बहाली के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मृतक की विधवा के बयान के हवाले से पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय किसान ने खेती के लिए पट्टे पर जमीन ली थी. गांव के कुछ दबंग उसके पट्टे की जमीन पर खेती करना चाह रहे थे, लेकिन दलित किसान इसके लिए तैयार नहीं था. उसका कहना था कि अगर वह उस जमीन पर खेती नहीं करेगा तो वह पट्टे की रकम कैसे चुका पाएगा. साथ ही उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का भी संकट आ जाएगा. पिछले दिनों दबंग ट्रैक्टर लेकर उसी पट्टे की जमीन पर जुताई करने पहुंच गए. दलित किसान ने इसका विरोध किया तो यह बात उन्हें नागवार गुजरी. गांव का दबंग कुछ लोगों को लेकर दलित किसान के खेत पर पहुंचे और पहले उसे मारा-पीटा. उस वक्त वहां दलित की पत्नी भी मौजूद थी. वह दबंगों के हाथ-पांव जोड़ती रही, लेकि...