Skip to main content

यूपी: 150 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में ये दलित दूल्हा बारात लेकर निकला, जानें क्यों ?

कासगंज: कासगंज जनपद के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में पहली बार किसी दलित की बारात निकली, जिसमें दूल्हा घोड़ी चढ़ कर पहुंचा हो. दलित दूल्हा संजय जाटव की बारात धूमधाम से बैंड बाजे के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुल्हन के घर पहुंची. दुल्हन की ख्वाहिश थी कि उसका दूल्हा घोड़ी चढ़कर उसके घर आए. लेकिन, अभी तक निजामपुर गांव में दलितों को घोड़ी चढ़ने की इजाजत नहीं थी. दूल्हे ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा देने का भरोसा दिया. रविवार को जब बारात पहुंचने वाली थी उस दौरान गांव में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.

कासगंज के एडिशनल एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि शादी की रस्में पूरी होने तक पुलिस मौजूद रही. पुलिसकर्मियों की नजर गांव में हो रही हर गतिविधियों पर है. दुल्हन की विदाई होने तक निजामपुर गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. संजय जाटव और शीतल की शादी का मामला पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है. इसके लिए संजय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट तक का दरवाजा भी खटखटाया था.

 




View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







ANI UP @ANINewsUP




Dalit groom takes out wedding procession after 80 years in Kasganj's Nizampur village under police protection. Bride says, 'Upper caste people in the village said that this has never happened & threatened to attack us. We're less scared as we've got police protection.' (15.07.18)








शादी हो जाने के बाद दुल्हन के परिवारवाले खुश होने के साथ-साथ दहशत में भी हैं, क्योंकि गांव के ठाकुरों ने परिजनों को देख लेने की धमकी दी है. निजामपुर गांव में 40 ठाकुर परिवार और 5 परिवार जाटव के रहते हैं. इस गांव में आज तक दलितों की बारात नहीं निकली है.

दोनों जाति के लोगों के लिए यह अहम का विषय बन चुका है. इसलिए, दुल्हन की विदाई के बाद भी प्रशासन को राहत की सांस नहीं मिली है.

 








ANI UP @ANINewsUP




Dalit groom takes out wedding procession after 80 years in Kasganj's Nizampur village under police protection. Bride says, 'Upper caste people in the village said that this has never happened & threatened to attack us. We're less scared as we've got police protection.' (15.07.18) pic.twitter.com/9taYsO8O72











ANI UP @ANINewsUP





There was no problem when the procession was being carried out. We have deployed sufficient force till the wedding ends. Our personnel will be alert in the village even after the wedding so that any unforeseen situation can be avoided: Pavitra Mohan Tripathi, Additional SP pic.twitter.com/TJaDkLZR6b







View image on Twitter








जानकारी के मुताबिक, शादी के दौरान गांव में 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस के अलावा PAC कांस्टेबलों को भी तैनात किया गया था. जिस रास्ते से बारात गुजरी उस रास्ते में छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात थे. पुलिस-प्रशासन के लिए यह कितना चुनौतीपूर्ण था कि शांतिपूर्वक बारात निकालने के लिए एक प्लाटून पीएसी के अलावा दो इंस्पेक्टर, 12 एसओ, 12 उपनिरीक्षक, 70 कांस्टेबल और 10 महिला कांस्टेबल के अलावा होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया था. दुल्हन की बिदाई के बाद भी कई दिनों तक शांति व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...