Skip to main content

Posts

Showing posts with the label urban naxal

EXCLUSIVE: संदेश भेजने के लिए इंटरनेट के बजाय 'Darknet' का इस्तेमाल करते थे नक्सल समर्थक!

मुंबई:  अर्बन नक्सल मामले में महाराष्ट्र पुलिस ये पहले ही बता चुकी है कि नक्सलियों में आपसी कम्युनिकेशन के लिए कंप्यूटर पर टाइप की गई चिट्ठियों को पासवर्ड प्रोटेक्टेड पेन ड्राइव में सेव कर उसे कूरियर से भेजा जाता था. हालांकि अब पुलिस सूत्रों ने ताज़ा खुलासा ये किया है कि इस मोडस ऑपरेंडी (कार्यप्रणाली) के अलावा कुछ कॉन्फिडेंटिअल अर्जेंट बातों के लिए माओइस्ट कुरियर के बजाय ईमेल का भी इस्तेमाल करते थे. ये ईमेल ट्रेस न हो सके और जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकी जा सके और इसलिए इसलिए वे इंटरनेट के बजाय डार्कनेट का इस्तेमाल करते थे. पुलिस सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार कई आरोपियों ने ईमेल भेजने के लिए डार्कनेट की एक वेबसाइट "rise.in" का इस्तेमाल किया. इस ईमेल के ज़रिये आरोपियों ने अपनी साजिश, टारगेट, और फंडिंग से जुड़े कई अहम् कम्युनिकेशन किया. दरअसल डार्कनेट कंप्यूटर जगत का एक गोपनीय हिस्सा है जहां पहचान छिपाकर गैरकानूनी मंसूबों को अंजाम दिया जा सकता है. इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले शख्स को उसके कंप्यूटर के आईपी अड्रेस की मदद से ट्रेस किया जा सकता है लेकिन डार्कनेट इस्तेमाल करनेवा...

अर्बन नक्सल पर नया खुलासा: साजिश रचने के लिए शीर्ष माओवादी नेताओं ने म्यांमार में की थी मीटिंग

राकेश त्रिवेदी, नई दिल्ली:  अर्बन नक्सल मामले में पुणे पुलिस द्वारा पहले की गई गिरफ्तारियों के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों में से एक और सनसनीखेज बात सामने आई है. जो बताती है कि देश के खिलाफ नक्सलवादियों का यह अभियान किस कदर खतरनाक था. सूत्रों के मुताबिक ताजा दस्तावेज यह साबित करने के लिए काफी है कि यह माओवादियों का अब तक का सबसे बड़ा षड्यंत्र था. आपको बता दें कि जी मीडिया के हाथ जो जानकारी लगी है वह बताती है कि देश के खिलाफ साजिश रचते-रचते इन्होंने आतंकवादी संगठनों से भी हाथ मिलाने से गुरेज नहीं की. दस्तावेजों ने खोले नए राज सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये जानकारी जब खुफिया एजेंसियों के साथ शेयर की गईं तो उनकी जांच में तमाम नई बातें सामने आईं. ये बातें चौंकाने वाली हैं कि भारत में रह रहे लोग ही कैसे भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे और देश के दुश्मनों से हाथ मिलाकर देश विरोधी गतिविधियां चला रहे थे. ये बातें आईं सामने - शीर्ष माओवादी नेताओं ने हाल ही में म्यांमार में एक मीटिंग आयोजित की थी, जहां उन्होंने अन्य प्रतिबंधित संगठनों के साथ रणनीतिक गठबंधन बनाए. - इस बैठक में प्रतिबंधित ...