Skip to main content

EXCLUSIVE: संदेश भेजने के लिए इंटरनेट के बजाय 'Darknet' का इस्तेमाल करते थे नक्सल समर्थक!

मुंबई: अर्बन नक्सल मामले में महाराष्ट्र पुलिस ये पहले ही बता चुकी है कि नक्सलियों में आपसी कम्युनिकेशन के लिए कंप्यूटर पर टाइप की गई चिट्ठियों को पासवर्ड प्रोटेक्टेड पेन ड्राइव में सेव कर उसे कूरियर से भेजा जाता था. हालांकि अब पुलिस सूत्रों ने ताज़ा खुलासा ये किया है कि इस मोडस ऑपरेंडी (कार्यप्रणाली) के अलावा कुछ कॉन्फिडेंटिअल अर्जेंट बातों के लिए माओइस्ट कुरियर के बजाय ईमेल का भी इस्तेमाल करते थे. ये ईमेल ट्रेस न हो सके और जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकी जा सके और इसलिए इसलिए वे इंटरनेट के बजाय डार्कनेट का इस्तेमाल करते थे.

पुलिस सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार कई आरोपियों ने ईमेल भेजने के लिए डार्कनेट की एक वेबसाइट "rise.in" का इस्तेमाल किया. इस ईमेल के ज़रिये आरोपियों ने अपनी साजिश, टारगेट, और फंडिंग से जुड़े कई अहम् कम्युनिकेशन किया. दरअसल डार्कनेट कंप्यूटर जगत का एक गोपनीय हिस्सा है जहां पहचान छिपाकर गैरकानूनी मंसूबों को अंजाम दिया जा सकता है. इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले शख्स को उसके कंप्यूटर के आईपी अड्रेस की मदद से ट्रेस किया जा सकता है लेकिन डार्कनेट इस्तेमाल करनेवाले शख्स तक पहुंच पाना मुश्किल होता है.

क्या है डार्कनेट - 
आप जिस इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं वो कंप्यूटर की दुनिया का सिर्फ 4 फीसदी ही है जबकि 96 फ़ीसदी हिस्सा डीप वेब या डार्क नेट का है. दरअसल इंटरनेट की दुनिया तीन परतों में बंटी हुई है. पहली परत - जो हम चलाते हैं उसे सरफेस वेब कहा जाता है, इसे कोई भी एक्सेस कर सकता है. लेकिन इससे नीचे भी इंटरनेट की दो और परते हैं जो डीप और डार्क वेब कहलाती हैं. डीप वेब यह इंटरनेट की दूसरी परत है और इससे भी नीचे एक और खतरनाक परत है जो डार्क वेब कहलाती है.

डार्कनेट को आप आप गूगल क्रोम या फिर मोजिला के जरिए एक्सेस नहीं कर सकते इसलिए इसे इंटरनेट का अदृश्य लोक भी कहा जाता है. डीप और डार्क वेब पर जाने के लिए यूजर्स टोर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं. यह सॉफ्टवेयर आईपी एड्रेस को हाइड कर देता है और यूजर की पहचान को गोपनीय रखता है. 2015 में नेचर मैग्जीन में एक शोध प्रकाशित हुआ था जिसमें कहा गया था कि गूगल पर सिर्फ 1 फीसदी ही इंफोर्मेशन मौजूद है. इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डीप और डार्क वेब क्या चीज़ है. यहां आपको वो सारी चीज़ें मिल सकती हैं जो गूगल कभी नहीं बताता.

sciencemag.org के मुताबिक डीप और डार्क वेब पर 25 हज़ार से ज्यादा लिंक्स और 7 हज़ार से ज्यादा साइट्स मौजूद हैं. ये ऐसी साइट्स हैं जो आपको इंटरनेट पर नहीं मिलेंगी.रिपोर्ट्स के मुताबिक हैकर्स यहां वे सारी चीज़ें बेचते हैं जो खुलेआम नहीं बेची जा सकती हैं. यहां डेबिट कार्ड के पासवर्ड से लेकर कई हजार क्रेडिट कार्ड की इंफोर्मेशन समेत कई ऐसी चीज़ों की बोली लगती है जो आपको हैरान कर देंगी. कहा जाता है यहाँ इंसानी मांस तक बिकता है और सुपारी भी ली जाती है. अगर आप रेडिट पर इस दुनिया के किस्से खोजेंगे तो आपको ऐसा बहुत कुछ मिल जाएगा जो हैरान करने वाला है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...