Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अमित शाहnitish kumarBJPamit shahBihar politics

अमित शाह-नीतीश कुमार डिनर पर तय करेंगे बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

पटना :   भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह  कल (गुरुवार को) पटना पहुंच रहे हैं. बिहार दौरे के दौरान उनकी मुलाकात बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के साथ भी होगी. दोनों नेता एक दिन में दो बार मिलेंगे. पहले तो अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात नाश्ते के दौरान होगी, फिर रात में मुख्यमंत्री आवास पर दोनों खाना साथ खाएंगे. बिहार के राजनीतिक गलियारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच  लोकसभा चुनाव  को लेकर सीट शेयरिंग पर भी बात होगी. दोनों सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर सकते हैं. ज्ञात हो कि बीते कई महीनों से इस मुद्दे पर दोनों दलों के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. जेडीयू खुद को बड़े भाई क तौर पर पेश कर रहा है और नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए का चेहरा बनाने की मांग भी हो रही है. वहीं, बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रही है. देखना दिलचस्प होगा कि दोनों नेताओं की बैठक के बाद कयासों और बयानबाजी का दौर थमता है कि नहीं. अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान अमित शाह दो बार नीतीश कुमार से मिलेंगे. माना जा रहा है कि शाह और नी...