Skip to main content

Posts

Showing posts with the label inflation rate

अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 3.31 प्रतिशत पर पहुंची

फल, प्रोटीन वाले उत्पाद और खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने से अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 3.31 प्रतिशत पर आ गई है. यह इसका एक साल का निचला स्तर है. नई दिल्ली :  फल, प्रोटीन वाले उत्पाद और खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने से अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 3.31 प्रतिशत पर आ गई है. यह इसका एक साल का निचला स्तर है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सितंबर, 2018 में 3.7 प्रतिशत पर और अक्टूबर, 2017 में 3.58 प्रतिशत पर थी. यह खुदरा मुद्रास्फीति का सितंबर, 2017 के बाद का निचला स्तर है. उस समय यह 3.28 प्रतिशत थी. अक्टूबर में सब्जियां 8.06 प्रतिशत सस्ती हुई केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में खाद्य वस्तुओं के दाम 0.86 प्रतिशत घटे. सितंबर में इनकी कीमतों में 0.51 प्रतिशत का इजाफा हुआ था. आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में सब्जियां 8.06 प्रतिशत सस्ती हुई, जबकि सितंबर में इनकी कीमतों में 4.15 प्रतिशत की कमी आई थी. समीक्षाधीन महीने में फलों की मुद्रास्फीति घटकर 0.35 प्रतिशत पर आ गई, जबकि एक महीने पहले फलों के दाम 1.12 प्रतिशत बढ़े थे. प्रोटीन...

14 महीने के हाई लेवल पर पहुंची महंगाई, मोदी सरकार ने जारी किया आंकड़ा

नई दिल्ली :  मई में  पेट्रोल-डीजल के दाम  बढ़ने से थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्चतम स्तर 4.43 प्रतिशत पर पहुंच गई. इस बीच उद्योग जगत ने सरकार से ईंधन की कीमतों पर लगाम लगाने की मांग उठाई है. थोक मुद्रास्फीति अप्रैल महीने में 3.18 प्रतिशत तथा पिछले साल मई महीने में 2.26 प्रतिशत थी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई में खाद्य पदार्थों की  थोक मुद्रास्फीति  अप्रैल के 0.87 प्रतिशत से बढ़कर 1.60 प्रतिशत रही. आलू के भाव में बेहताशा तेजी सब्जियों के थोक मूल्य एक साल पहले से 2.51 प्रतिशत ऊपर थे. अप्रैल महीने में सब्जियों के थोक भाव साल भर पहले से 0.89 प्रतिशत नीचे थे. मई ईंधन एवं बिजली श्रेणी में भी मुद्रास्फीति 11.22 प्रतिशत पर पहुंच गई. अप्रैल में यह 7.85 प्रतिशत थी. आलू के भाव अप्रैल में एक साल पहले से 67.94 प्रतिशत ऊंचा चल रहे थे. मई में आलू का भाव एक साल पहले से 81.93 प्रतिशत ऊंचा हो गया. दालों के भाव 21.13 प्रतिशत गिरे आलोच्य माह के दौरान फलों के वर्ग में महंगाई दर 15.40 प्रतिशत रही. दालों के भाव 21.13 प्रतिशत गिरे. नए आंकड़ों के आधार पर मार्च की थोक मुद्रास्फीति को...