Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संजय राउत

जब भी शिवसेना-बीजेपी रिश्ते बिगड़ते, वाजपेयी कहते- 'प्रमोद जरा देखिए क्या मसला है'

मुंबई:  मौजूदा वक्त में बीजेपी और शिवसेना के रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं और अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है. ऐसे में अटल बिहारी वाजपेयी और बाल ठाकरे के रिश्तों का जिक्र होना स्वभाविक है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते थे और इस वजह से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन बेहद आसान रहा. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा,‘यहां तक कि एक प्रधानमंत्री के रूप में वाजपेयी ठाकरे के साथ संपर्क में रहते थे और हमेशा विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते थे.’ राउत ने कहा कि वाजपेयी के ठाकरे के साथ सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन को राज्य में इस तरह के पहले गठबंधन के लिए बीजेपी का शिल्पकार माना जाता था. राउत ने याद किया,‘दोनों दलों के बीच मतभेदों का समाधान ठाकरे और महाजन की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति की बैठकों में किया जाता था.’ वरिष्ठ पत्रकार अंबरीश मिश्रा ने कहा, ‘ वाजपेयी हमेशा महाजन को कहते: आप संभाल लो और महाजन समस्याओं के समाधान के लिए ठाकरे के आवास मातोश्री जाते.’ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मेरा ...