Skip to main content

जब भी शिवसेना-बीजेपी रिश्ते बिगड़ते, वाजपेयी कहते- 'प्रमोद जरा देखिए क्या मसला है'

मुंबई: मौजूदा वक्त में बीजेपी और शिवसेना के रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं और अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है. ऐसे में अटल बिहारी वाजपेयी और बाल ठाकरे के रिश्तों का जिक्र होना स्वभाविक है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते थे और इस वजह से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन बेहद आसान रहा. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा,‘यहां तक कि एक प्रधानमंत्री के रूप में वाजपेयी ठाकरे के साथ संपर्क में रहते थे और हमेशा विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते थे.’ राउत ने कहा कि वाजपेयी के ठाकरे के साथ सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध थे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन को राज्य में इस तरह के पहले गठबंधन के लिए बीजेपी का शिल्पकार माना जाता था. राउत ने याद किया,‘दोनों दलों के बीच मतभेदों का समाधान ठाकरे और महाजन की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति की बैठकों में किया जाता था.’ वरिष्ठ पत्रकार अंबरीश मिश्रा ने कहा, ‘ वाजपेयी हमेशा महाजन को कहते: आप संभाल लो और महाजन समस्याओं के समाधान के लिए ठाकरे के आवास मातोश्री जाते.’

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मेरा दिल यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि अटल जी हमारे बीच नहीं रहे. वह हमारे दिलों में है. वह एक साधारण व्यक्ति और मासूम राजनेता थे.’

शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने कहा कि वाजपेयी ‘सभी के साथ दोस्ताना’ थे. हालांकि बालासाहेब ठाकरे और वाजपेयी स्वभाव से अलग अलग थे लेकिन उनके बीच एक समान बात उनका विनोदी स्वभाव और काव्य दिमाग था.’

मनोहर जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष बनने का श्रेय वाजपेयी को दिया
वरिष्ठ शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने 2002 में उनके लोकसभा अध्यक्ष बनने का श्रेय आज तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिया. मुम्बई से पूर्व लोकसभा सदस्य जोशी ने कहा कि वह वाजपेयी के सहयोग के कारण ही इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन हो पाए . आज वाजपेयी का निधन हो गया.

उन्होंने एक मराठी चैनल से कहा, ‘मैंने सोचा था कि लोकसभा अध्यक्ष बन पाना असंभव है. मैंने कभी इसके बारे में नहीं सोचा था. लेकिन बीजेपी खासकर वाजपेयी के रुख ने मेरी मदद की.’

उन्होंने कहा, ‘यदि उन्होंने वह दृढ़ रुख नहीं अपनाया होता तो मैं अध्यक्ष नहीं बन पाता. इतना ही नहीं, मैं बीजेपी और वाजपेयी के सहयोग से ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच पाया.’

अस्सी वर्षीय जोशी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान वर्ष 2002 से 2004 तक लोकसभा के अध्यक्ष थे . उस सरकार में शिवसेना राजग की सहयोगी थी.

वर्ष 1995-99 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे जोशी से जब पूछा गया कि वह कैसे 1995 में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार मानते हैं तो उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई इतना बड़ा निर्णय लिया जाता है तो यह पार्टी प्रमुख द्वारा लिया जाता है. पहला श्रेय उसे ही जाता है. जिन लोगों ने मुझे यह पद हासिल करने में मदद की, उनमें बीजेपी भी है. मैंने उस संदर्भ में यह बात कही (वाजपेयी को श्रेय दिया.)’

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...