Skip to main content

Posts

Showing posts with the label BCCI

BCCI के सीईओ राहुल जौहरी को #Metoo मामले में क्लीनचिट, जांच के नतीजे पर CoA में मतभेद

बीसीसीआई के सीईओ को जौहरी यौन उत्पीड़न मामले में दोषमुक्त कर दिया गया है वहीं, सीओए में जांच के नतीजे पर मतभेद नई दिल्ली:   मीटू अभियान  के तहत यौन उत्पीड़न मामले में फंसे  बीसीसीआई  सीईओ राहुल जौहरी  को क्लीन चिटमिल गई है. जौहरी के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को बुधवार को तीन सदस्यीय जांच समिति ने ‘मनगढ़ंत’ बताकर खारिज कर दिया, लेकिन  प्रशासकों की समिति (सीओए)  में उनके काम पर लौटने को लेकर मतभेद हैं. सीओए की सदस्य डायना इडुल्जी ने उनके इस्तीफे की मांग दोहराई है. जौहरी को पिछले तीन हफ्ते से छुट्टी पर जाने को बाध्य किया गया लेकिन अब वह काम पर लौट सकते हैं. जांच समिति की एक सदस्य ने हालांकि उनके लिए ‘लैंगिक संवेदनशील काउंसिलिंग’ की सिफारिश की है. इस मुद्दे पर दो सदस्यीय प्रशासकों की समिति का रुख बंटा हुआ था. अध्यक्ष विनोद राय ने जौहरी के काम पर लौटने को स्वीकृति दी जबकि एडुल्जी ने कुछ सिफारिशों के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की जिसमें काउंसिलिंग भी शामिल है. मामला सबित नहीं हो सका तीन सदस्यीय जांच समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राकेश शर्मा, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ...

#MeToo जौहरी मामला : सीओए सदस्यों, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष, वर्मा ने जांच पैनल के सामने दी गवाही

नई दिल्ली :  सीओए अध्यक्ष विनोद राय सहित भारतीय क्रिकेट के शीर्ष पदाधिकारियों ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की जांच कर रहे पैनल के सामने सोमवार (12 नवंबर) को गवाही दी. प्रशासकों की समिति के प्रमुख राय के अलावा सीओए सदस्य डायना एडुल्जी, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी और आईपीएल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने तीन सदस्यीय पैनल के सामने गवाही दी. ये सभी पैनल के समक्ष अलग-अलग पेश हुए. पैनल में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश राकेश शर्मा, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख बरखा सिंह और वकील वीना गौड़ा शामिल हैं. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''हां, राय, अनिरुद्ध, वर्मा ने पैनल के सामने गवाही दी. अमिताभ (कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी) गवाही देने के लिये नहीं पहुंच पाए, क्योंकि वह निजी कारणों से व्यस्त थे. यह पता नहीं चला कि सीके (ख्नन्ना) गवाही देने के लिये क्यों नहीं पहुंचे.’’ हालांकि, बीसीसीआई का एक वर्ग राय और एडुल्जी के पैनल के समक्ष पेश होने से हैरान है, क्योंकि पैनल को 15 नवंबर को इन दोनों को ही अपनी रिपोर्ट सौंपनी है. बता दें कि बीसीसीआई ...

लंदन दौरे पर अपने फोटो के चलते ट्रोल हुई अनुष्‍का ने पहली बार तोड़ी अपनी चुप्‍पी

नई दिल्‍ली:  हाल ही में इंग्‍लैंड दौरे में अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली के साथ एक फोटो के चलते सुर्खियों में छायी अनुष्‍का शर्मा ने इस मामले पर पहली बार अपनी सफाई दी है. दरअसल अनुष्‍का हाल ही में अपने पति के साथ लंदन में थीं. पहले टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी थीं. अपनी इसी तस्‍वीर के चलते अनुष्‍का को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. अनुष्‍का से जब इस मामले में पूछा गया तो अनुष्‍का ने अपनी सफाई में कहा, 'जिसे भी सफाई देनी थी, उनकी तरफ से इसपर स्‍पष्‍टीकरण दिया जा चुका है. यह एक ट्रोलिंग एक्टिविटी थी. मैं ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देती. जो भी वहां हुआ वह सब निर्धारित नियमों के तहत ही हुआ. मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कोई बड़ा मुद्दा बनाना चाहिए.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> सोमवार को अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'सुई धागा' का...