Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आसाराम

जेल से बाहर आना चाहता है आसाराम, मांगी 20 दिन की पैरोल

जोधपुर:  अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम की तरफ से जिला पैरोल कमेटी के समक्ष पैरोल के लिए आवेदन किया गया है. आसाराम के भांजे रमेश की तरफ इस संबंध में जिला पैरोल कमेटी के समक्ष आवेदन पेश कर आसाराम के लिए बीस दिन की पैरोल मांगी है. अंतिम सांस तक की सजा के इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश के लिए जेल प्रशासन ने मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा है. अर्जी में कहा गया है कि 25 अप्रैल 2018 को आसाराम को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है. आसाराम ट्रायल के दौरान और अब तक पांच साल की सजा काट चुका है. ऐसे में जेल के पैरोल नियमों के मुताबिक, आसाराम को प्रथम पैरोल दी जा सकती है. इसलिए आसाराम की प्रथम बीस दिन की पैरोल मंजूर की जाए. इसके लिए सेंट्रल जेल के जरिए जिला पैरोल कमेटी के समक्ष आवेदन किया गया है. अब जिला पैरोल कमेटी तय करेगी कि आसाराम को पैरोल दी जाये या फिर नहीं. उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने इस मामले में आसाराम को दोषी करार देते हुए मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था. आपको बता दें इससे पहले आसाराम ने जेल प...

यौन उत्पीड़न मामला: आसाराम की सजा के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली:  अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा के आदेश के खिलाफ आसाराम की अपील के बाद मंगलवार (30 अक्टूबर) को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. जानकारी के मुताबिक, जस्टिस निर्मलजीत कौर और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ में याचिका पर सुनवाई होगी. आपको बता दें आसाराम 1 सितम्बर 2013 से राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद है. दरअसल, आसाराम को एससी एसटी कोर्ट के तत्कालीन पीठासीन अधिकारी मधुसूदन शर्मा की कोर्ट ने 25 अप्रैल 2018 को यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी मानते हुए आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. तब से आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 130 के रूप में सजा काट रहा है. याचिका फ्रेस एडमिट के लिए विचाराधीन है. यानी मंगलवार को तय हो जाएगा कि आसाराम की याचिका खण्डपीठ सुनने के लिए स्वीकार करेगी या नहीं. लंबे समय बाद आसाराम के मामले में सुनवाई के लिए तारीख मुकर्रर की गई है. वाद सूची में आसाराम के मामले को दूसरे नंबर पर दर्ज किया गया है, यानी कोर्ट में न्यायिक कार्य शुरू होते ही यह पता चल जाएगा कि खण्डपीठ इस याचिका को सुनने के लि...