Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Aurangzeb

VIDEO: मौत को सामने देखकर भी औरंगजेब को नहीं था डर, आतंकियों की आंखों में आंखें डाल दिए थे जवाब

नई दिल्ली:  भारतीय सेना के शहीद जवान  औरंगजेब  को शनिवार को पुंछ स्थित उनके गांव सलानी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. वहां मौजूद लोगों की आंखेंं नम हो गई थीं. गुरुवार को ईद के लिए घर लौट रहे राइफलमैन औरंगजेब का आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था. आतंकी उन्हें काफी दूर ले गए और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. शहीद जवान का शव पुलवामा से बरामद किया गया था. बाद में शहीद जवान का एक वीडियो सामने आया, जो उनके अपहरण के बाद आतंकियों ने अपने मोबाइल पर शूट किया था. इस वीडियो में अपहरण करने वाले आतंकी औरंगजेब से सवाल पूछते दिख रहे हैं. मौत सामने होने के बाद भी औरंगजेब के चेहरे पर डर की झलक तक नहीं थी. वे निडर होकर आंखों में आंखें डालते हुए आतंकवादियों के सवालों को जवाब दे रहे थे. आतंकवादियों ने औरंगजेब से पूछे थे ये सवाल सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकियों ने औरंगजेब का आपहरण करने के बाद उन्हें रस्सी से बांध दिया था. वे उन्हें सुनसान जगह ले गए, जहां उनसे कई सवाल पूछे. आतंकी - क्या नाम है तेरा औरंगजेब - औरंगजेब आतंकी-बाप का नाम? औरंगजेब - मो...

LIVE: शहीद औरंगजेब को किया जा रहा सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम दर्शन के लिए गांव में उमड़ी भीड़

उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को ही औरंगजेब की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया था जम्‍मू :  भारतीय सेना के शहीद जवान औरंगजेब  का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुंछ में उनके गांव सलानी पहुंचा. इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ औरंगजेब के अंतिम दर्शनों में गांव में उमड़ आई और लोगों की आंखें नम दिखी. गांव में हर कोई गमजदा दिखा. थोड़ी देर में शहीद के शहीद जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इस दौरान सेना के अफसर और जवान भी अपने इस साथी को अंतिम विदाई लेने के लिए यहां पहुंचे है. इससे पहले सेना के अफसरों ने उनके पिता मोहम्मद हनीफ से मुलाकात की. देश के लिए अपने बेटे को गंवा चुके मोहम्मद हनीफ के इरादे अब भी कमजोर नहीं पड़े हैं. वह अब भी कह रहे हैं कि घाटी के लिए आतंक घातक है. वह घाटी में मौजूद आतंकवाद के लिए वहां के नेताओं को जिम्मेदार मानते हैं. उन्‍होंने सेना के अफसरों कहा, सेना को अब कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़कर फेंकना होगा. उन्होंने कहा, घाटी में नेता सत्ता के लिए जवानों को मरवा रहे हैं. लेकिन अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाना होगा. उन्होंने कहा मुझे सिर्फ अपने बेटे को खोने का दर्द ...

ईद पर कश्‍मीर अशांत, पाकिस्‍तान सुबह से कर रहा गोलाबारी तो पत्‍थरबाज सुरक्षाबलों को बना रहे निशाना, 1 जवान शहीद

नई दिल्‍ली:  जम्‍मू-कश्‍मीर  में शनिवार को ईद की सिवइयों की मिठास में पाकिस्‍तान ने गोला-बारूद का जहर घोल दिया. भारतीय जवानों को दो ओर से निशाना बनाया गया. शनिवार (16 जून) को सरहद पर पाकिस्‍तान की ओर से गोलाबारी हो रही है तो दूसरी तरफ अनंतनाग में नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व सीआरपीएफ जवानों पर पत्‍थर फेंके. पत्‍थरबाज ISIS का झंडा लिए हुए थे. अनंतनाग में सुबह 6:45 मिनट पर नमाज खत्‍म होने के बाद ही पत्‍थरबाज सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे. साथ ही पत्थरबाजी शुरू कर दी. उधर अरनिया सेक्‍टर पर पाकिस्‍तान की ओर से सुबह 4 बजे से ही गोलाबारी चालू है. 1 जवान शहीद हो गया हैैै. इस तनातनी का असर त्‍योहार पर मिठाई के आदान-प्रदान की रस्‍म पर भी पड़ा है. पाकिस्‍तान के बार-बार  युद्धविराम उल्‍लंघन  के कारण इस बार ईद पर अटारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्‍तानी रेंजरों के बीच यह परंपरा नहीं निभाई गई. आतंकियों ने की जवान औरंगजेब की हत्‍या आतंकियों ने गुरुवार सुबह सेना के जवान औरंगजेब को अगवा कर लिया था. शाम को उसका गोलियों से छलनी शव पुलवामा से बरामद हुआ. वह ईद मनाने के लिए छुट्टी लेकर ...