नई दिल्ली: भारतीय सेना के शहीद जवान औरंगजेब को शनिवार को पुंछ स्थित उनके गांव सलानी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. वहां मौजूद लोगों की आंखेंं नम हो गई थीं. गुरुवार को ईद के लिए घर लौट रहे राइफलमैन औरंगजेब का आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था. आतंकी उन्हें काफी दूर ले गए और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. शहीद जवान का शव पुलवामा से बरामद किया गया था. बाद में शहीद जवान का एक वीडियो सामने आया, जो उनके अपहरण के बाद आतंकियों ने अपने मोबाइल पर शूट किया था. इस वीडियो में अपहरण करने वाले आतंकी औरंगजेब से सवाल पूछते दिख रहे हैं. मौत सामने होने के बाद भी औरंगजेब के चेहरे पर डर की झलक तक नहीं थी. वे निडर होकर आंखों में आंखें डालते हुए आतंकवादियों के सवालों को जवाब दे रहे थे.
आतंकवादियों ने औरंगजेब से पूछे थे ये सवाल
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकियों ने औरंगजेब का आपहरण करने के बाद उन्हें रस्सी से बांध दिया था. वे उन्हें सुनसान जगह ले गए, जहां उनसे कई सवाल पूछे.
आतंकी - क्या नाम है तेरा
औरंगजेब- औरंगजेब
आतंकी-बाप का नाम?
औरंगजेब- मोहमम्मद हनीफ
आतंकी-कहां रहते हो
औरंगजेब-पूंछ
आतंकी- ड्यूटी किधर है
औरंगजेब-पुलवामा. सिपाही हूं...पोस्ट पर ड्यूटी करता हूं
आतंकी - शुक्ला का गार्ड है मतलब तू. उसके साथ में सिविल में तू ही आता है ना
औरंगजेब-हां
आतंकी - मोहम्मद, वसीम और तल्हा भाई का एनकाउंटर तूने ही किया था
आतंकी - तूने ही बिगाड़ा था जिस्म को
औरंगजेब-नहीं मेरे हाथ में लगी थी
आतंकी -क्या लगी थी
औरंगजेब-मेरा हाथ टूट गया था
आतंकी- आतंकी उनके लाश की बेहूरमती किसने की थी
औरंगजेब- फायर से हुआ था
आतंकी- तीनों की बेहूरमती की थी
औरंगजेब- जी हां फायर किया था
आतंकी--आतंकी शहीद होने के बाद ?
औरंगजेब- हां
अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार (14 जून) सुबह करीब नौ बजे यूनिट के सैनिकों ने एक कार को रोककर चालक से औरंगजेब को शोपियां तक छोड़ने को कहा. आतंकवादियों ने उस वाहन को कालम्पोरा में रोका था और जवान का अपहरण कर लिया था.

Comments
Post a Comment