Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Taj Mahal

विहिप कार्यकर्ताओं ने ताजमहल का गेट गिराया, बोले-400 साल पुराने मंदिर के रास्‍ते में बन रहा था रुकावट

विहिप कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर ताजमहल के पश्चिमी गेट को तोड़ दिया है. नई दिल्‍ली:  विहिप कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर  ताजमहल  के पश्चिमी गेट को तोड़ दिया है. आरोप है कि इस गेट से 400 साल पुराने सिद्धेश्‍वर महादेव मंदिर का रास्‍ता बंद हो गया था. यह स्‍टील गेट  आर्कयोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI)   ने लगवाया था. हिन्‍दुत्‍व संगठन के कुछ सदस्‍यों ने रविवार को हथौड़ी, सरिया और ईंट-पत्‍थरों से गेट पर हमला किया और उसे गिरा दिया. वे लोग नारेबाजी कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने इस मामले में बीच-बचाव किया और विहिप कार्यकर्ताओं को संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोका. 30 विहिप सदस्‍य आए थे गेट तोड़ने ताज सेफ्टी के सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 25 से 30 विहिप कार्यकर्ता ताजमहल के पश्चिम गेट पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी. यह गेट एएसआई ने हाल में लगवाया था. प्रदर्शनकारियों के हाथ में हथौड़े और सरिया थी. उन्‍होंने गेट उखाड़ा और उसे 50 मीटर दूर फेंक दिया.