Skip to main content

Posts

Showing posts with the label indian railway

10 बड़े स्टेशनों के पास बनेंगे आलीशान होटल, सस्ते दामों पर ठहर सकेंगे

अभय सिंह/ नई दिल्ली :  अगर आप भी घर से दूर किसी शहर में जाकर ठहरने की जगह के बारे में सोचते हैं तो अब चिंता छोड़ दीजिए. आमतौर पर भारतीय परिवार अपने बजट के होटल या गेस्ट हाउस में ही रुकने को तवज्जो देते हैं, क्योंकि अक्सर रेलवे स्टेशन या बस डिपो के पास मिलने वाले होटल महंगे होते हैं और सुरक्षित भी नहीं होते. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब आपकी यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी. इसी के साथ रेलवे स्टेशनों के पास अब आपको ठहरने के लिए सस्ते होटल मिलेंगे. यात्रियों को कम कीमत में रुकने की सुविधा मिलेगी आपको बता दें नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NBCC)  अब देशभर के रेलवे स्टेशनों के नजदीक किफायती होटल बनाएगी. इसके लिए एनबीसीसी की तरफ से योजना तैयार की जा चुकी है. स्टेशन के नजदीक बनने वाले इन होटलों में यात्रियों को कम दामों में रुकने की सुविधा मिलेगी. एनबीसीसी की तरफ से ये होटल रेलवे की जमीन पर तैयार किए जाएंगे. इसके लिए रेलवे और एनबीसीसी में सहमति बन चुकी है. अभी होटल के टैरिफ पर निर्णय नहीं हालांकि अभी रेलवे की तरफ से यह फैसला किया जाना बाकी है कि होटल को लीज पर दिया जाए ...

मुरादाबाद पहुंची Train-18, कल से इस रूट पर 8 दिन तक दौड़ेगी

देश की सबसे आधुनिक बिना इंजन वाली ट्रेन-18 (Train-18) शुक्रवार को दिल्ली से मुरादाबाद पहुंच गई. ट्रेन को मुरादाबाद यार्ड में खड़ा किया गया है. ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचते ही उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई. नई दिल्ली/ दीप चंद्र जोशी :  देश की सबसे आधुनिक बिना इंजन वाली ट्रेन-18 (Train-18) शुक्रवार को दिल्ली से मुरादाबाद पहुंच गई. ट्रेन को मुरादाबाद यार्ड में खड़ा किया गया है. ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचते ही उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई. ट्रेन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ जवानों की तैना ती की गई है. ट्रेन को रविवार सुबह पहले ट्रायल के लिए  रवाना किया जाएगा. इसके लिए आरडीएसओ की टीम मुरादाबाद पहुंच गई है. तकनीकी परीक्षण के बाद ट्रेन को ट्रैक पर उतारा जाएगा. डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 100 किलोमीटर के ट्रैक पर होगा ट्रायल मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई ट्रेन-18 का देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रायल होगा. बिना इंजन वाली ट्रेन का पहला ट्रायल मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच पहले से चिन्हित करीब 100 किलोमीटर के ट्रैक पर होगा. रेलवे अधिकारियों ने बताया क...

VIDEO: करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हो रही है 'श्री रामायण एक्सप्रेस'

पूरी यात्रा में कुल 16 दिन लगेंगे, ट्रेन से सफर करने वाले यात्री देश के साथ ही श्री लंका का भी भ्रमण कर सकेंगे. नई दिल्ली:  भगवान श्री राम में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. आज से स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन  "श्री रामायण एक्सप्रेस"  शुरू होने जा रही है. यह ट्रेन अयोध्या, चित्रकूट, रामेश्वरम जैसे उन तमाम महत्‍वपूर्ण जगहों पर जाएगी जिनका संबंध भगवान श्री राम और रामायण से है. साथ ही पूरी यात्रा के दौरान डेडिकेटेड टूर मैनेजर साथ रहेंगे. रेल मंत्री पीयूष गोयल  ने श्री रामायण एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया है. पूरी यात्रा में कुल 16 दिन लगेंगे. ट्रेन से सफर करने वाले यात्री देश के साथ ही श्री लंका का भी भ्रमण कर सकेंगे. रेलवे की तरफ से घोषणा की गई थी कि जो यात्री श्रीलंका जाने के इच्छुक हैं उन्हें चेन्नई से कोलंबो का हवाई टिकट बुक कराना होगा. आईआरसीटीसी पूरे टूर को मैनेज करेगा इस स्पेशल टूर को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) मैनेज कर रहा है. श्री रामायण एक्सप्रेस की घोषणा इसी साल जुलाई में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की थी. नई दिल्ली ...

इन स्‍टेशनों पर Railway कर रहा यह बड़ा काम, देखकर हर यात्री करेगा 'सैल्‍यूट'

यात्री सुविधाओं पर निरंतर काम कर रही भारतीय रेलवे ने अब देश के व्यस्त स्टेशनों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है. देश के 75 सबसे व्यस्त स्टेशन परिसर में इस साल के आखिर तक 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया गया है. नई दिल्ली :  यात्री सुविधाओं पर निरंतर काम कर रही  भारतीय रेलवे  ने अब देश के व्यस्त स्टेशनों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है. देश के 75 सबसे व्यस्त स्टेशन परिसर में इस साल के आखिर तक 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया गया है. रेलवे बोर्ड ने 22 अक्टूबर को इस बारे में आदेश जारी किया है, इस आदेश को सभी क्षेत्रीय रेलवे को भेज दिया गया है. आदेश के अनुसार संबद्ध अधिकारियों से अगले महीने के अंत तक राष्ट्र ध्वज लगाने का काम पूरा करने को कहा गया है. रेलवे बोर्ड का आदेश पूरी तरह लागू होगा यह आदेश रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (स्टेशन विकास) विवेक सक्सेना की तरफ से जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि बोर्ड ने पहले के A 1 श्रेणी के सभी रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है. मुंबई में 7 स्टेशनों पर राष्ट्रध्वज लगाए जाएंगे....

इन स्‍टेशनों पर Railway कर रहा यह बड़ा काम, देखकर हर यात्री करेगा 'सैल्‍यूट'

नई दिल्ली :  यात्री सुविधाओं पर निरंतर काम कर रही  भारतीय रेलवे  ने अब देश के व्यस्त स्टेशनों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है. देश के 75 सबसे व्यस्त स्टेशन परिसर में इस साल के आखिर तक 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया गया है. रेलवे बोर्ड ने 22 अक्टूबर को इस बारे में आदेश जारी किया है, इस आदेश को सभी क्षेत्रीय रेलवे को भेज दिया गया है. आदेश के अनुसार संबद्ध अधिकारियों से अगले महीने के अंत तक राष्ट्र ध्वज लगाने का काम पूरा करने को कहा गया है. रेलवे बोर्ड का आदेश पूरी तरह लागू होगा यह आदेश रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (स्टेशन विकास) विवेक सक्सेना की तरफ से जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि बोर्ड ने पहले के A 1 श्रेणी के सभी रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 100 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है. मुंबई में 7 स्टेशनों पर राष्ट्रध्वज लगाए जाएंगे. पश्चिम रेल के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र भाकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश को अक्षरश: लागू किया जाएगा. भोपाल स्टेशन में भी लगेगा तिरंगा वहीं, पश्चिम रेल द्वारा गठित जोनल रेलवे यूजर कंसलटेटिव कमेटी के सदस्य रतन पोद्दार ने कहा ...

Railway कल से शुरू कर रहा श्री रामायण एक्सप्रेस, इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी

नई दिल्ली :  भारतीय रेलवे (Indian Railway) 14 नवंबर से श्री रामायण एक्सप्रेस शुरू करने कर रही है. यह ट्रेन भगवान राम के जीवन के जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरेगी. 16 दिन के यात्रा पैकेज के दौरान स्पेशल ट्रेन से रामायण के सभी तीर्थ स्थलों पर जाया जा सकेगा. इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री देश के साथ ही श्री लंका का भी भ्रमण कर सकेंगे. रेलवे की तरफ से घोषणा की गई थी कि जो यात्री श्रीलंका जाने के इच्छुक हैं उन्हें चेन्नई से कोलंबो का हवाई टिकट बुक कराना होगा. पूरे टूर को मैनेज कर रहा आईआरसीटीसी इस पूरे टूर को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) की तरफ से मैनेज किया जा रहा है. आपको बता दें श्री रामायण एक्सप्रेस की घोषणा जुलाई में रेल मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से की गई थी. नई दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली रामायण एक्सप्रेस अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम से होकर गुजरेगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल दिखाएंगे हरी झंडी ट्रेन को 14 नंवबर यानी बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल हरी झंडी दिखाकर रवाना क...

ट्रांसफर से बचने लिए बहाना बनाना Railway अधिकारियों को पड़ेगा भारी

नई दिल्ली :  रेलवे बोर्ड  ने संकेत दिया है कि प्रमोशन होने पर तबादले के आदेश से बचने या टालमटोल करने वाले अधिकारियों को अपनी वरिष्ठता गंवानी पड़ेगी. बोर्ड की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ऐसी तरकीब अपनाने वालों को कम से कम एक साल के लिए प्रमोशन से रोक दिया जाएगा. रेलवे की तरफ से 2015 में जारी व्यापक तबादला नीति में कहा गया है कि कंट्रोलिंग अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि तबादला वाले अधिकारी को अधिकतम एक महीने में मुक्त कर दिया जाए. आदेश को तामील करने से बचने की कोशिश रहती है हालांकि, बोर्ड ने कहा कि पदोन्नति होने पर एक जोन या यूनिट से दूसरी जगह स्थानांतरित होने वाले अधिकारी कई बार निर्धारित समय सीमा के भीतर आदेश की तामील करने में नाकाम रहते हैं. बोर्ड ने कहा, ‘वे तय अवधि के भीतर आदेश का पालन नहीं करते हैं और कोई न कोई वजह बताकर देरी करने या इससे बचने की कोशिश करते रहते हैं.’ दोनों जगह होती है परेशानी इससे न केवल उस रेलवे यूनिट/जोन को प्रशासनिक दिक्कतें होती हैं जहां तबादले का आदेश जारी होने के बावजूद अधिकारी बना रहता है, बल्कि उस जगह भी परेशानी होती है जहां अधिकारी का तबादला किया जाता है. बो...

Railway की नई सुविधा : WhatsApp पर भी पता चलेगा PNR स्टेटस, ऐसे चेक करें

नई दिल्ली : जब आप कही बाहर जाने का प्लान कर रहे हो और वेटिंग टिकट मिल जाए तो PNR स्टेटस चेक करना झंझट वाला काम होता है. इसके लिए आपको इंडियन रेलवे की वेबसाइट, रिजर्वेशन इन्क्वायरी नंबर 139 या फिर आईआरसीटीसी पोर्टल पर जाकर चेक करना होता है. यात्रियों को होने वाली इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हाल ही में ट्रैवल वेबसाइट मेक माय ट्रिप (MakeMyTrip) के साथ करार किया है. लाइव स्टेटस की भी जानकारी मिलेगी इस करार का मकसद यात्रियों को उनके पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस और अन्य जानकारियों से अपडेट रखना है. आप सोच रहे होंगे कि व्हाट्सएप से किस तरह पीएनआर स्टेटस पता लगाया जा सकेगा. इसके लिए आपके फोन में व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन और अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट होना चाहिए. आपके पास ट्रेन का नंबर भी होना चाहिए. आगे जानिए किस तरह व्हाट्सएप पर पीएनआर स्टेट्स और ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक किया जा सकता है. ऐसे पता करें पीएनआर स्टेट्स सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ‘Dialer’ एप खोलें. अब मेकमायट्रिप का ऑफिशल व्हाट्सएप नंबर 7349389104 को अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में एड कर लें. अब लाइव ट्रेन स्टेटस चेक ...

ट्रेन में चलने वालों को Railway देगा बड़ी सुविधा, रेल मंत्री ने खुद किया ऐलान

नई दिल्ली :  यात्री सुविधाओं पर लगातार काम कर रही  भारतीय रेलवे (Indian Railways)  की तरफ से यात्रियों जल्द ही एक और सुविधा देने की तैयारी कर रही है. इस सुविधा के तहत देश के सभी छह हजार रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की जाएगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अगले छह से आठ महीने में वाई-फाई की सुविधा सभी स्टेशनों पर शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल गूगल की मदद से यह सर्विस देश के 700 स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है. सभी स्टेशनों को वाई-फाई युक्त करने की योजना रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे स्मार्टर प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन पर ध्यान दे रहा है. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि सरकार ने स्मार्ट रेलवे और स्मार्ट नेशन पर ध्यान केंद्रित किया है. इसी को ध्यान में रखकर अगले छह से आठ महीने में हॉल्ट (छोटे स्टेशन) को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों को वाई-फाई युक्त कर दिया जाएगा. रेलवे को आधुनिक बनाने पर किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि रेल गाड़ियों के समय से चलने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. हर दिन संचालित होती हैं 22 हजार ट्रेनें रेल नेटवर्क में हर दिन 22 हजार ट...

1 सितंबर से बंद हो जाएगी Indian Railway की यह फ्री सेवा

नई दिल्ली :  ट्रेन में आरक्षित टिकट पर सफर करने वालें यात्रियों के लिए जरूरी खबर. अभी तक  आईआरसीटीसी  की तरफ से फ्री में उपलब्ध कराई जाने वाली सर्विस पर 1 सितंबर से चार्ज लिया जाएगा. ऐसे में टिकट बुकिंग के लिए आपको पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना होगा. आपको बता दें कि  आईआरसीटीसी  की ओर से 1 सितंबर से ई- टिकट पर दी जाने वाली मुफ्त ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा को बंद किया जा रहा है. अब अगर आप इंश्योरेंस की सुविधा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अतिरिक्त भुगतान करना होगा. यानी आप इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो अतिरिक्त भुगतान करना जरूरी है. दिसंबर 2017 मिल रही थी सुविधा रेलवे के इस फैसले के बाद सफर करने वाले यात्री की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह इंश्योरेंस कराना चाहता है या नहीं. आपको बता दें कि आईआरसीटीसी दिसंबर 2017 से यात्रियों को फ्री इंश्योरेंस की सुविधा दे रहा है. उस समय आईआरसीटीसी की तरफ से फ्री इंश्योरेंस की सुविधा डिजीटल ट्रांजेक्शन को प्रमोट करने के लिए दी गई थी. उस समय आईआरसीटीसी ने डेबिट कार्ड से टिकट का भुगतान करने पर लगने वाले चार्ज को भी खत्म कर दिया था. सभी श्रेण...

Railway का नया फैसला, AC कोच के यात्रियों को खुश कर देगी यह खबर

नई दिल्ली :  Indian Railway AC Coach : अगर आप भी अक्सर  भारतीय रेलवे  के एसी कोच में सफर करते रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे की तरफ से ज्यादा सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है. आमतौर पर एसी में सफर करने वालों की यही शिकायत रहती है कि ज्यादा किराया देने के बावजूद भी सुविधाएं पहले जैसी ही हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से भी पिछले दिनों तमाम यात्रियों ने रेल मंत्री से लेकर रेलवे बोर्ड तक से शिकायत की है. सुविधाओं पर पहले से ज्यादा तवज्जो दी जाएगी अब खबर है कि रेलवे की तरफ से एसी कोच में सफर करने वालों की सुविधाओं पर पहले से ज्यादा तवज्जो दी जाएगी. इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार  भारतीय रेलवे  ने अपने सभी एसी कोच को अपग्रेड करने का फैसला किया है. खबर के अनुसार हर एसी कोच को सेवा में आने वाली तारीख के हिसाब से हर छह साल पूरे होने पर अपग्रेड किया जाएगा. एक कोच के अपग्रेडेशन पर 10 लाख खर्च होंगे एक कोच के अपग्रेडेशन के लिए रेलवे की तरफ से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. हालांकि इस प्रोजेक्ट को रेलवे की तरफ से अभी कोई नाम नहीं दिया ग...

केरल के लोगों की मदद के लिए देश भर के रेलकर्मी दान करेंगे एक दिन की सैलरी

नई दिल्ली :  रेलवे में लगभग काम करने वाले लगभग 13 लाख रेल कर्मी अपना एक दिन का वेतन केरल में बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए दान करेंगे. केरल में बाढ़ की भयानक त्रासिदी को देखते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने सभी रेल कर्मियों से इस मुश्किल घड़ी में केरल के लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है. वेतन कम कटवाने के लिए देना होगा आवेदन रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से जारी की गई अपील में रेलवे के सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन (बेसिक पे) दान दिए जाने की बात कही गई है. लेकिन सभी कर्मियों को यह विकल्प दिया गया है कि यदि वह अपना एक दिन का वेतन दान नहीं देना चाहते हैं या दान की राशि कुछ कम देना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें एक एप्लीकेशन संबंधित विभाग को देनी होगी. कर्मी के अनुरोध के आधार पर उसके वेतन से दान के पैसे नहीं काटे जाएंगे. जो रेल कर्मी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोश में दान देंगे उन्हें आयकर की धारा 80 (G) के तहत आयकर में छूट मिलेगी. रेलकर्मियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल ने बताया कि रेल कर्मियों ने हमेशा राष्ट्र...

यदि आप केरल के लोगों की करना चाहते हैं मदद तो रेलवे देगा आपका साथ

नई दिल्ली :  केरल में आई भयानक बाढ़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है. रेलवे ने केरल भेजे जाने वाली राहत सामग्री को देश के किसी भी हिस्से से  रेलगाड़ी के जरिए केरल भेजने पर कोई भी शुल्क न लेने का निणय लिया है. केरल के किसी भी स्टेशन के लिए समान बुक कराया जा सकता है. वहीं रेलवे ने विभिन्न मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों को केरल में राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए किसी भी तरह का निर्णय लेने के लिए कहा है. केरल की ओर जा रही रेलगाड़ियों के जरिए बिना शुल्क के राहत सामग्री भेजने की व्यवस्था 31 अगस्त तक लागू रहेगी. यात्री गाड़ियों में बुक हो कर जाएगा सामान सभी तरह की यात्री गाड़ियों में मौजूद एसएलआर या पार्सल वैन में राहत समग्री को बुक कर केरल भेजने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. ये निर्णय इस लिए लिया गया है ताकि राहत सामग्री को जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके. वहीं देश के किसी भी हिस्से से सरकारी या अन्य संस्थानों की ओर से राहत कार्यो के लिए सामान बुक कराने पर शुल्क न लेने की बात कही गई है. ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे रेलगाड़ियों के जरिए अधिक से अधिक मात्रा में राहत सामग्र...

AC कोच में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, इन ट्रेनों में 235 रुपये तक कम हुआ किराया

नई दिल्ली :  यात्री सुविधाओं पर लगातार काम कर रही भारतीय रेलवे ने अब पैसेंजर की सुविधाओं के लिए कुछ और कदम उठाए हैं. अब साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ने एसी कोच के किराये में कमी की है. यह कमी पांच एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट के दाम में की गई है. जिन ट्रेनों के किराये में कमी हुई है ये बेंगलुरु, गदग और मैसूर से चलती हैं. रेलवे की तरफ से किराये में यह कमी ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को एसी कोच या चेयर कार में यात्रा करने को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है. एसी कोच में यात्रियों की संख्या तेजी से घट रही आपको बता दें कि पिछले दिनों कैग की रिपोर्ट में बताया गया कि रेलवे की किराया नीति में कमी के कारण एसी कोच में यात्रियों की संख्या तेजी से घट रही है. आईएएनएस के अनुसार एसी कोच के किराये में कटौती डायनामिक फेयर फिक्सिंग और मांग-उपलब्धता के आधार पर की गई है. रेलवे बोर्ड ने अन्य जोनल रेलवे को दक्षिण पश्चिम रेलवे के कदम का अनुसरण करने के लिए कहा है. इसके पीछे रेलवे बोर्ड का मकसद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाना है. 235 रुपये तक की कमी गौरतलब है कि पिछले दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें फर्स...

एक क्लिक में पढ़ें Railway के 90 हजार पदों के लिए एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी

नई दिल्ली :  रेलवे के 90 हजार पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को  आरआरबी  की तरफ से एप्लीकेशन स्टेटस जारी किए जाने के बाद अब परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार है.  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)  की तरफ से ग्रुप सी और डी की घोषित करीब एक लाख रिक्तियों के लिए डेढ़ करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. बोर्ड की तरफ से पदों से संबंधित नोटिफिकेशन मार्च 2018 में जारी किया गया था.  रिक्रूटमेंट बोर्ड  ने 11 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन स्टेटस लिंक को एक्टिवेट किया था. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप यह जानकारी ले सकते हैं कि आपका आवदेन रेलवे ने स्वीकार किया या नहीं. एप्लीकेशन स्टेटस इससे पहले मीडिया में आई खबरों के मुताबिक संबंधित पदों के लिए करीब 2.36 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. लेकिन  एप्लीकेशन स्टेटस लिंक  जारी होने के बाद बताया गया कि करीब डेढ़ लाख उम्मीदवारों के फॉर्म को ही स्वीकार किया गया है. यानी 86 लाख उम्मीदवारों के आवेदन को किसी न किसी कमी के चलते रिजेक्ट कर दिया गया है. बहुत से उम्मीदवारों ने जरूरी दस्तावेज जेसे बर्थ सर्टिफिकेट, कक्षा 10 की मार्कशीट आदि को अपल...

ट्रेनों में लगेंगे हवाई जहाज वाले टॉयलेट, रेलवे ट्रैक पर नहीं फैलेगी गंदगी

पीयूष गोयल ने कहा, “हम विमानों की भांती ट्रेनों में भी प्रायोगिक तौर पर वैक्यूम बायो टॉयलेट लगा रहे हैं. करीब 500 वैक्यूम बायो टॉयलेटों का आर्डर दिया गया है. यह प्रयोग सफल होने पर मैं रेलगाड़ियों में लगे सभी 2.5 लाख बायो टॉयलेट को बदलकर वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हूं.” नई दिल्ली:  भारतीय रेल  की लगभग सभी रेलगाड़ियों में बायो टॉयलेट लगाने के बाद अब उनकी जगह “ उन्नत ” वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने पर विचार किया जा रहा है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि विमानन कंपनियों के साथ बराबरी करने के लिए रेलवे अपनी सुविधाओं में सुधार कर रहा है और ट्रेनों में बायो टॉयलेट की जगह आधुनिक टॉयलेट लगाना इसी योजना का हिस्सा है. गोयल ने कहा, “हम विमानों की भांती ट्रेनों में भी प्रायोगिक तौर पर वैक्यूम बायो टॉयलेट लगा रहे हैं. करीब 500 वैक्यूम बायो टॉयलेटों का आर्डर दिया गया है. यह प्रयोग सफल होने पर मैं रेलगाड़ियों में लगे सभी 2.5 लाख बायो टॉयलेट को बदलकर वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हूं.” ये भी पढ़ें: Railway की नई पहल : पानी की खाली बोतल दो और उसके ...

Railway की नई पहल : पानी की खाली बोतल दो और उसके बदले 5 रुपये लो!

नई दिल्ली : इंडियन रेलवे  प्लास्टिक से बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नई-नई योजनाएं ला रहा है. पिछले दिनों  विश्व पर्यावरण दिवस   के मौके पर रेलवे ने कुछ शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में खोई से बनी प्लेटों में खाना परोसने की शुरुआत की. अब पर्यावरण को बचाने के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एक और पहल की गई है. इस पहल में पानी की खाली बोतल को क्रश करने पर आपको 5 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से फायदा होने के साथ ही पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा. स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त करना मकसद नई पहले के तहत भारतीय रेलवे ने वडोदरा रेलवे स्टेशन पर बोतल क्रशर मशीन (bottle crusher) लगाई है. इसके मकसद रेलवे स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त करना है. ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इसके लिए प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे बोतल को क्रश करने पर 5 रुपये कैशबैक देने की घोषणा की है. वडोदरा स्टेशन पर इस तरह की मशीन का प्रयोग सफल होने पर आने वाले दिनों में देश के अन्य स्टेशन पर भी इस तरह की मशीनों को लगाने की योजना है. वडोदरा स्टेशन पर लगी बोतल क्रशर मशीन. ऐसे मिलेगा कै...