नई दिल्ली : Indian Railway AC Coach : अगर आप भी अक्सर भारतीय रेलवे के एसी कोच में सफर करते रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे की तरफ से ज्यादा सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है. आमतौर पर एसी में सफर करने वालों की यही शिकायत रहती है कि ज्यादा किराया देने के बावजूद भी सुविधाएं पहले जैसी ही हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से भी पिछले दिनों तमाम यात्रियों ने रेल मंत्री से लेकर रेलवे बोर्ड तक से शिकायत की है.
सुविधाओं पर पहले से ज्यादा तवज्जो दी जाएगी
अब खबर है कि रेलवे की तरफ से एसी कोच में सफर करने वालों की सुविधाओं पर पहले से ज्यादा तवज्जो दी जाएगी. इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार भारतीय रेलवे ने अपने सभी एसी कोच को अपग्रेड करने का फैसला किया है. खबर के अनुसार हर एसी कोच को सेवा में आने वाली तारीख के हिसाब से हर छह साल पूरे होने पर अपग्रेड किया जाएगा.
एक कोच के अपग्रेडेशन पर 10 लाख खर्च होंगे
एक कोच के अपग्रेडेशन के लिए रेलवे की तरफ से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. हालांकि इस प्रोजेक्ट को रेलवे की तरफ से अभी कोई नाम नहीं दिया गया है. लेकिन रेलवे की तरफ से इसे मंजूरी दी जा चुकी है. इस योजना के तहत एसी-1, एसी-2 और एसी-3 कोच को अपग्रेड किया जाएगा. इसका मकसद यात्रियों को आरामदायक सफर कराना है. इसमें एसी कोच की सीट से लेकर शौचालय तक में बदलाव किया जाएगा.
पिछले दिनों एसी कोच के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के कंबलों को महीने में दो बार धोने का फैसला लिया था. रेलवे की तरफ से निर्णय लिया गया था कि ट्रेन में अब वॉशेबल कंबल मुहैया कराए जाएंगे. अभी कंबलों को दो महीने में एक बार धोने का नियम है. साथ ही अब ट्रेन में ज्यादा पुराने कंबल भी यात्रियों को नहीं मिलेंगे. रेलवे के आदेश में कंबलों को प्रत्येक दो महीनों में एक बार की बजाय एक महीने में दो बार धोने का निर्देश भी दिया गया.

Comments
Post a Comment