Skip to main content

मुरादाबाद पहुंची Train-18, कल से इस रूट पर 8 दिन तक दौड़ेगी

देश की सबसे आधुनिक बिना इंजन वाली ट्रेन-18 (Train-18) शुक्रवार को दिल्ली से मुरादाबाद पहुंच गई. ट्रेन को मुरादाबाद यार्ड में खड़ा किया गया है. ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचते ही उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई.


नई दिल्ली/ दीप चंद्र जोशी : देश की सबसे आधुनिक बिना इंजन वाली ट्रेन-18 (Train-18) शुक्रवार को दिल्ली से मुरादाबाद पहुंच गई. ट्रेन को मुरादाबाद यार्ड में खड़ा किया गया है. ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचते ही उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई. ट्रेन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है. ट्रेन को रविवार सुबह पहले ट्रायल के लिए  रवाना किया जाएगा. इसके लिए आरडीएसओ की टीम मुरादाबाद पहुंच गई है. तकनीकी परीक्षण के बाद ट्रेन को ट्रैक पर उतारा जाएगा. डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

100 किलोमीटर के ट्रैक पर होगा ट्रायल
मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई ट्रेन-18 का देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रायल होगा. बिना इंजन वाली ट्रेन का पहला ट्रायल मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच पहले से चिन्हित करीब 100 किलोमीटर के ट्रैक पर होगा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टी-18 में यात्रियों की जगह पर रेत भरी बोरियां रख कर ट्रायल किया जाएगा. इस रूट पर यह जांचा जाएगा कि T-18 तेज गति पर किस तरह प्रतिक्रिया करती है. वहीं 160 की गति पर इस गाड़ी में ब्रेक लगाने पर यह गाड़ी कितनी दूरी पर रुकती है.

ट्रायल सफल होने पर शताब्दी की जगह चलेगी ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही इस गाड़ी को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी से अनुमति के लिए भेजा जाएगा. ट्रायल सफल रहता है तो टी-18 को शताब्दी की जगह पर चलाया जाएगा. टी-18ट्रेन 16 डिब्बों की हैं, हर 4 डिब्बे एक सेट में हैं. ट्रेन सैट होने के कारण इस गाड़ी के दोनों ओर इंजन हैं. इंजन भी मेट्रो की तरह छोटे से हिस्से में है. ऐसे में इंजन के साथ ही बचे हिस्से में 44 यात्रियों के बैठने की जगह है.



मशीनें लगाकर ट्रेन की तकनीकी जांच होगी
इससे पहले ट्रेन को गुरुवार देर रात डेढ़ बजे दिल्ली से मुरादाबाद रवाना किया गया था. ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन और डीजल इंजन से खींचकर मुरादाबाद तक लाया गया. ट्रेन के पीछे एक कोच जोड़ा गया था, जिसमें रेलवे स्टाफ और कंपनी स्टाफ था. आरडीएसओ लखनऊ की टीम ट्रेन में मशीनें लगाकर तकनीकी जांच करेगी. जांच के बाद ही ट्रेन को ट्रायल के लिए दौड़ाया जाएगा. ट्रेन में आपात स्थिति में ड्राइवर से बात करने के लिए टॉक बैक सिस्टम लगा है.

आठ दिन चलेगा ट्रायल
ट्रेन 18 का मुरादाबाद मंडल में 8 दिन तक ट्रायल किया जाएगा. रविवार से शुरू होने वाला ट्रायल मुरादाबाद से सहारनपुर और मुरादाबाद से बरेली, मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच इस ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा. ट्रेन पहले 30, 60, 90 और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई जाएगी. इसके बाद ट्रेन में यात्रियों के वजन के बराबर रेल लादकर ट्रायल किया जाएगा.

indian railway, train 18, bareilly moradabad section, india's first engine less train, t 18

यात्री 360 डिग्री पर कुर्सियां मोड़ सकेंगे
ट्रेन की एग्जिक्यूटिव श्रेणी की बोगी में यात्री 360 डिग्री के कोण में अपनी कुर्सियां मोड़ सकेंगे. 16 कोच वाली ट्रेन 18 में दो एग्जीक्यूटिव श्रेणी की बोगियां हैं. टी-18 का दूसरा परीक्षण दिल्ली-मथुरा रूट पर होगा. ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें आपको दूसरी ट्रेनों की तरह इंजन दिखाई नहीं देगा. जिस पहले कोच में ड्राइविंग सिस्टम लगाया गया है, उसमें 44 सीटें दी गई हैं. वहीं ट्रेन के बीच में लगे दो एग्जीक्यूटिव कोच में 52 सीटें होंगी. अन्य कोच में 78 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

दिव्यांगों के लिए विशेष बाथरूम
ट्रेन के कोच में दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से दो बाथरूम और बेबी केयर के लिए विशेष स्थान दिया गया है. हर कोच में सुरक्षा के लिहाज से छह सीसीटीवी कैमरा हैं. ड्राइवर के कोच में एक सीसीटीवी इंस्टॉल किया गया है, जहां से यात्रियों पर नजर रखी जा सकती है. ट्रेन में टॉक बैक की भी सुविधा दी गई है, यानी आपात स्थिति में यात्री ड्राइवर से बात भी कर सकते हैं. इसी तरह की सुविधा मेट्रो में भी दी जाती है.

दो इमरजेंसी स्विच लगाए गए
ट्रेन-18 में दो इमरजेंसी स्विच लगाए गए हैं. आपात स्थिति में इसे दबाकर मदद ली जा सकती है. ट्रेन में यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. ट्रेन आगे व पीछे किसी भी दिशा में चल सकती है. सामान्य गाड़ियां एक ही दिशा में चलती हैं. इन गाड़ियों को दूसरी तरफ इंजन लगा कर मोड़ना पड़ता है जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...