Skip to main content

AC कोच में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, इन ट्रेनों में 235 रुपये तक कम हुआ किराया

नई दिल्ली : यात्री सुविधाओं पर लगातार काम कर रही भारतीय रेलवे ने अब पैसेंजर की सुविधाओं के लिए कुछ और कदम उठाए हैं. अब साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ने एसी कोच के किराये में कमी की है. यह कमी पांच एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट के दाम में की गई है. जिन ट्रेनों के किराये में कमी हुई है ये बेंगलुरु, गदग और मैसूर से चलती हैं. रेलवे की तरफ से किराये में यह कमी ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को एसी कोच या चेयर कार में यात्रा करने को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है.

एसी कोच में यात्रियों की संख्या तेजी से घट रही
आपको बता दें कि पिछले दिनों कैग की रिपोर्ट में बताया गया कि रेलवे की किराया नीति में कमी के कारण एसी कोच में यात्रियों की संख्या तेजी से घट रही है. आईएएनएस के अनुसार एसी कोच के किराये में कटौती डायनामिक फेयर फिक्सिंग और मांग-उपलब्धता के आधार पर की गई है. रेलवे बोर्ड ने अन्य जोनल रेलवे को दक्षिण पश्चिम रेलवे के कदम का अनुसरण करने के लिए कहा है. इसके पीछे रेलवे बोर्ड का मकसद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाना है.

235 रुपये तक की कमी
गौरतलब है कि पिछले दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें फर्स्ट एसटी का किराये विमान के किराये के बराबर पहुंच गया. आपको बता दें कि दक्षिण- पश्चिम रेलवे ने किराये में 235 रुपये तक की कमी की है. उम्मीद की जा रही है दक्षिण- पश्चिम रेलवे के इस कदम का असर अन्य रेलवे जोन में भी पड़ेगा. अगर दूसरी ट्रेनों के किराये में कमी होती है तो इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा.

इन ट्रेनों के एसी कोच का किराया घटा
1. गदग-मुंबई एक्सप्रेस : 
गदग-मुंबई एक्सप्रेस के एसी कोच का किराया 495 रुपये से घटाकर 435 रुपये कर दिया गया है. कम हुआ किराया 11 नवंबर से मान्य होगा.

2. मैसूर-शिरडी साप्ताहिक एक्सप्रेस : मैसूर-शिरडी साप्ताहिक एक्सप्रेस के किराये में भारी कमी की गई है. इस साप्ताहिक ट्रेन का किराया 495 रुपये से घटाकर 260 रुपये कर दिया गया है. मैंसूर और बेंगलूरू के बीच चलने वाली इस ट्रेन का घटा हुआ किराया 3 दिसंबर से प्रभावी होगा.

3. यशवंतपुर- बीकानेर एक्सप्रेस : बेंगलुरू और हुबली के बीच चलने वाली यशवंतपुर- बीकानेर एक्सप्रेस के एसटी 3 टियर का किराया 735 रुपये से घटाकर 590 रुपये कर दिया गया है. नया किराया 30 नवंबर से प्रभावी माना जाएगा.

4. यशवंतपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस : यशवंतपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस में सफर करने के लिए आपको अब 345 रुपये के बजाय 305 रुपये चुकाने होंगे. नए रेट 22 नवंबर से प्रभावी माने जाएंगे.

5. यशवंतपुर- हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस : साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ने बेंगलुरू की यशवंतपुर- हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस के किराये में भी कमी की है. पहले इस ट्रेन का किराया 735 रुपये था, जिसे अब घटाकर 590 रुपये कर दिया गया है.

पिछले दिनों रेलवे की तरफ से प्रीमियम ट्रेनों के किराये में कटौती की बात कही गई है. कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि रेलवे की तरफ से 25 शताब्दी ट्रेनों के किराये में कटौती करने पर विचार किया जा रहा है. दिल्ली से अजमेर और चेन्नई से मैसूर के बीच चलने वाली शताब्दी के किराये में भी कमी होने की उम्मीद है. इस स्कीम को अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...