Skip to main content

एक क्लिक में पढ़ें Railway के 90 हजार पदों के लिए एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी

नई दिल्ली : रेलवे के 90 हजार पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी की तरफ से एप्लीकेशन स्टेटस जारी किए जाने के बाद अब परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से ग्रुप सी और डी की घोषित करीब एक लाख रिक्तियों के लिए डेढ़ करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. बोर्ड की तरफ से पदों से संबंधित नोटिफिकेशन मार्च 2018 में जारी किया गया था. रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 11 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन स्टेटस लिंक को एक्टिवेट किया था. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप यह जानकारी ले सकते हैं कि आपका आवदेन रेलवे ने स्वीकार किया या नहीं.

एप्लीकेशन स्टेटस
इससे पहले मीडिया में आई खबरों के मुताबिक संबंधित पदों के लिए करीब 2.36 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. लेकिन एप्लीकेशन स्टेटस लिंक जारी होने के बाद बताया गया कि करीब डेढ़ लाख उम्मीदवारों के फॉर्म को ही स्वीकार किया गया है. यानी 86 लाख उम्मीदवारों के आवेदन को किसी न किसी कमी के चलते रिजेक्ट कर दिया गया है. बहुत से उम्मीदवारों ने जरूरी दस्तावेज जेसे बर्थ सर्टिफिकेट, कक्षा 10 की मार्कशीट आदि को अपलोड नहीं किया. इस कारण उनके आवेदन पत्र को रेलवे की तरफ से निरस्त कर दिया गया.

परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी
पहले उम्मीद की जा रही थी कि रेलवे की तरफ संबंधित पदों के लिए अगले साल मार्च-अप्रैल में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. लेकिन अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से अगस्त में परीक्षाएं कराने की उम्मीद है. इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि अभी इस बारे में बोर्ड की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

आवेदकों को सलाह
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आने के कारण वे अधिक जानकारी के लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर विजिट करते रहे. ग्रुप सी और डी के 90 हजार पदों के लिए दो करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इसके अलावा अन्य रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के 9,500 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या अलग है. असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन के पदों के लिए 50 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं.

ऐसे होगा प्रश्नपत्र
रेलवे की भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित होने वाले एग्जाम में कुल 100 प्रश्न होंगे. ये प्रश्न मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलीजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस से जुड़े होंगे. 15 भाषाओं में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 500 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख से डेढ़ लाख कंप्यूटर का प्रयोग किया जाएगा. परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 42 अंक प्राप्त करना जरूरी है. एएलपी मेरिट लिस्ट उम्मीदवार के एप्टीट्यूट टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

15 भाषाओं में दे सकेंगे परीक्षा
रेलवे भर्ती परीक्षा में पहली बार उम्मीदवार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे. यह निर्णय रेलवे की तरफ से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लिया गया है. आरआरबी द्वारा अंग्रेजी के अलावा हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा को विकल्प के रुप में रखा गया है.

ऐसे चेक करे एप्लीकेशन स्टेटस
ग्रुप डी के पदों पर भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए की जाएंगी. सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा. एप्लीकेशन स्टेटस अलग- अलग बोर्ड के अनुसार जारी किया गया है. आप संबंधित बोर्ड के लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं.

- आरआरबी अहमदाबाद

आरआरबी अजमेर

आरआरबी इलाहाबाद

आरआरबी बेंगलुरू

आरआरबी भोपाल

आरआरबी भुवनेश्वर

आरआरबी बिलासपुर

आरआरबी चंडीगढ़

आरआरबी चेन्नई

आरआरबी गोरखपुर

आरआरबी कोलकाता

आरआरबी मुंबई

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...