Skip to main content

बंदरों ने मां की गोद से छीनने की कोशिश में 12 दिन के मासूम को नोंच लिया, हुई मौत

आदमखोर बन्दरों ने रुनकता कस्बे के कचहरा चौक मोहल्ला निवासी योगेश की सारी खुशियां छीन ली.


शोभित चतुर्वेदी, आगराः ताजनगरी आगरा का एक कस्बा ऐसा भी है जहां इंसानों से ज्यादा आबादी बन्दरों की हो गई है. यहां के बन्दर भी आम बन्दर न होकर आदमखोर बंदर हैं और बीती रात मां की गोद से छीनकर 12 दिन के मासूम की हत्या कर उस परिवार का इकलौता चिराग बुझा चुके हैं. स्थानीय लोग इसका कारण कीठम बर्ड सेंचुवरी में स्थित वाइल्ड लाइफ संस्था को मानते हैं और उनका कहना है कि इनके द्वारा रेस्क्यू किए गए जानवरों को आस-पास के जंगलों में छोड़ने से ऐसा हो रहा है.

सोमवार रात को आदमखोर बन्दरों ने रुनकता कस्बे के कचहरा चौक मोहल्ला निवासी योगेश की सारी खुशियां छीन ली. आदमखोर बन्दरों ने उसके घर मे घुसकर उसकी पत्नी के हाथ से उसका 12 दिन का बच्चा छीनने की कोशिश की और जब पत्नी ने बच्चे को नही छोड़ा तो उसका सर नोच कर ले गए. योगेश का कहना है कि जो उसके साथ हुआ है वो किसी के साथ ना हो और प्रशाशन उनकी मदद करे.

यहां औलाद खोने का गम सिर्फ योगेश को हुआ है पर पूरा कस्बा बन्दरों के आतंक से परेशान है. यहां हर दूसरे घर मे बन्दरों के द्वारा घायल बच्चे,औरते और लड़कियां आपको देखने को मिल जाएंगी. हालात इतने बदतर हैं कि यहां के बच्चे बूढ़े और जवान सभी अपनी आजीविका के काम छोड़कर हाथो मे डण्डे लेकर घर की रखवाली कर रहे हैं और दिन रात उन्हें बस बन्दरों से अपने परिवार के बच्चों का नुकसान होने का डर सता रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि वो कई बार शिकायत कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नही होती है. उनका कहना है कि आज से 20 साल पहले यहां किसी ने सांप या बन्दर देखा तक नही था पर जबसे कीठम बर्ड सेंचुरी में बीयर रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है तब से यहां wsos की टीम अलग अलग जगहों से सांप और बन्दर समेत तमाम जीव पकड़ कर लाती है और उन्हें पास के जंगलों में छोड़ देती है और बाद में वो जानवर गांव में घुस आते हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं.बन्दरो का आतंक की यह घटना ताजनगरी के लिए नई नही है.पूर्व में भी बन्दर ताजनगरी में हत्या,लूट,छिनैती और गैंगवार जैसे मामलों में संलिलत रहे हैं.

दो वर्ष पूर्व छीपीटोला में चाट विक्रेता को छत से फेंकने पर उसकी मौत और इसी क्षेत्र में एक युवक की चेन छीनने के चक्कर मे उसे चार मंजिल से फेंकने का काम करने वाले बन्दर,एसबीआई बैंक के बाहर चांदी व्यापारी से एक लाख साठ हजार की लूट और दर्जनों को घायल करने की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पूर्व में प्रशाशन ने यहां दो करोड़ रुपये खर्च करके रुनकता के पास चुरमुरा में नसबंदी केन्द्र बनाया था पर कुछ ही दिन बाद यह धूल फांक रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...