Skip to main content

JIO बोनांजा : रिलायंस दे रही 199 रुपए में सबसे ज्‍यादा सुविधाएं, जानिए कितना है बेहतर

रिलायंस जियो (Jio) का 199 रुपए का प्‍लान सबसे ज्‍यादा आकर्षक है.


नई दिल्‍ली : रिलायंस जियो (Jio) का 199 रुपए का प्‍लान सबसे ज्‍यादा आकर्षक है. अन्‍य टेलि‍कॉम कंपनियां भी इसके मुकाबले कई अच्‍छे प्‍लान लॉन्‍च कर रही हैं लेकिन ग्राहक रिलायंस के पोस्‍टपेड ऑफर में ज्‍यादा दिलचस्‍पी ले रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट ऐसा दावा है. इसमें 25 जीबी डेटा के साथ मुफ्त कॉलिंग और अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा है. ISD के लिए कोई सिक्‍योरिटी डिपॉजिट नहीं लिया जा रहा है. यह पहले से एक्टिवेटेड है. साथ ही इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा भी बिना सिक्‍योरिटी डिपॉजिट के दी जा रही है.

क्‍या है अंतरराष्‍ट्रीय कॉल रेट
अगर आप जियो से अमेरिका और कनाडा कॉल करते हैं तो सिर्फ 50 पैसे/ मिनट खर्च आएगा. वहीं बांग्‍लादेश, चीन, फ्रांस, इटली, न्‍यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्रिटेन कॉल करने के लिए यह दर दो रुपए प्रति मिनट होगी. हॉन्‍गकॉन्‍ग, इंडोनेशिया, मलेशिया और तुर्की कॉल करने पर 3 रुपए/मिनट लगेंगे. आस्‍ट्रेलिया, बहरीन, पाकिस्‍तान, थाईलैंड कॉल करने पर 4 रुपए/मिनट लगेंगे.

15 मई को शुरू हुआ था प्‍लान
यह प्लान ग्राहकों के लिए 15 मई से शुरू किया गया है. इस प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग में 2 रुपये प्रति मिनट का चार्ज देना होगा. इस प्लान में रोज डाटा यूज करने की कोई लिमिट नहीं है. इसके अलावा एसएमएस भी पूरी तरह से फ्री है.




3 कंपनियां देती हैं 20 GB डाटा
जियो के पोस्टपेड प्लान से बाजार में अन्य मौजूदा प्लान की तुलना की जाए तो एयरटेल का प्लान 399 रुपये, वोडाफोन के प्लान की कीमत 399 रुपये और आइडिया के पोस्टपेड प्लान की कीमत 389 रुपये है. तीनों कंपनियां अपने यूजर को 20 GB डाटा के साथ ही अनलिमिटेड लोकल व एसडीटी कॉलिंग की सुविधा देती हैं. जानकारों का मानना है कि रिलायंस जियो का पोस्टपेड प्लान ज्यादा किफायती है और यूजर्स को पसंद आ रहा है.

प्लान में क्या-क्‍या है खास
- अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 25 GB डाटा
- इंटरनेशनल कॉल 50 पैसे प्रति मिनट
- इंटरनेशनल रोमिंग में वॉयस कॉल 2 रुपये प्रति मिनट
- इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान प्रति मैसेज 2 रुपये
- रोमिंग में 2 एमबी डाटा के लिए 2 रुपये देने होंगे

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...