Skip to main content

7वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, PM मोदी देंगे ये विशेष सुविधा

नई दिल्ली: वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार का तोहफा मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की विदेश यात्रा का विकल्प खोल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी के तहत विदेश जाने का विकल्प देगी. लंबे विचार के बाद इस प्रस्ताव को सरकार ने मान लिया है. सरकार के इस कदम को आम चुनाव से केंद्रीय कर्मचारियों को रिझाने की कोशिश के रूप में माना जा रहा है. हालांकि, केंद्रीय कर्मचारी कौन-कौन से देश जा सकते हैं, यह सरकार तय करेगी. शुरुआत में दस देशों में घूमने की अनुमति दी जा सकती है. DoPT के मुताबिक, यह सुविधा कब से और किन देशों के लिए मिलेगी, यह पीएम मोदी के निर्देश के बाद तय किया जाएगा.

दूसरे देशों से मजबूत होंगे संबंध
सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने संयुक्त रूप से मिलकर प्रस्ताव को तैयार किया था. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह सुविधा मिलने से जिन देशों में कर्मचारी अपने परिवार के साथ जाएंगे. वहां के संबंध भारत से मजबूत होंगे. आपको बता दें, अभी LTC में 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को घूमने के लिए छुट्टी और ब्याज रहित एडवांस देने का प्रावधान है. अभी देश में ही घूमने की छूट मिलती थी.

नहीं मिलेगा रोजाना भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों को अब एलटीसी के तहत रोजाना भत्ता नहीं मिलेगा. एलटीसी के तहत कर्मचारियों को टिकट के पैसे वापस मिलते हैं. डीओपीटी ने इस बारे में एक बार फिर कहा है कि स्थानीय यात्राओं पर आए खर्च और किसी इमरजेंसी खर्च को एलटीसी के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा. हालांकि, प्रीमियम या सुविधा ट्रेनों और तत्काल जैसी सेवाओं को एलटीसी के तहत अनुमति दी गई है.

LTC में मिलेगी इन देशों की यात्रा
विदेश मामलों के मंत्रालय (एमईए) ने प्रस्तावित योजना में एलटीसी योजना के तहत एशियाई देशों- कज़ाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि, इसके अलावा भी 5 देशों की यात्रा में छूट दी जा सकती है. लेकिन, यह सरकार तय करेगी.

क्या है सरकार का लक्ष्य
अधिकारियों ने बताया कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मध्य एशियाई क्षेत्र में भारत के पदचिह्न को बढ़ाने ही इस कदम का लक्ष्य है. इससे पहले मार्च में, सरकार ने कहा था कि उसने एलटीसी को अपने कर्मचारियों को सार्क देशों की यात्रा करने की अनुमति देने के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया है. आपको बता दें, क्षेत्रीय सहयोग के लिए दक्षिण एशियाई संघ (सार्क) अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका समेत आठ राष्ट्रों का एक समूह है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...