Skip to main content

भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने भारत को 'सुख-दुख का साथी' बताते हुए कहा कि उसके साथ होने वाली मंत्री स्तरीय बातचीत राजनयिक एवं सुरक्षा मुद्दों पर संबंधों को बढ़ाने का एक अहम अवसर है. इसमें प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में भारत की स्थिति का कैसे उपयोग किया जाये, इस पर चर्चा होगी. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री जेम्स मेट्टिस अगले महीने मंत्री स्तरीय बातचीत के लिये भारत आएंगे.

जून 2017 में बातचीत के लिए राजी हुए थे दोनों देश
जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान दोनों देश वार्ता के लिये राजी हुये थे. इससे पहले, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई में अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बैठक करने के लिये वाशिंगटन गई थी. लेकिन अमेरिका ने बैठक को स्थगित कर दिया था. प्रधान उप सहायक सचिव एलिस वेल्स ने कहा, 'भारत के साथ 6 सितंबर को विदेश मंत्री पोम्पियो और मेट्टिस के साथ आयोजित मंत्री स्तरीय वार्ता के उद्घाटन के हम और आगे जाने की उम्मीद कर रहे हैं.'

भागीदारी बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर
एलिस ने कहा, 'यह राजनयिक और सुरक्षा प्राथमिकताओं की एक श्रृंखला पर चर्चा करने और हमारी भागीदारी बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह वास्तव में भारत के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का संकेत है.' उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है. इसके साथ ही भारत अमेरिकी राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के साथ ट्रंप प्रशासन की दक्षिण एशिया और भारत-प्रशांत रणनीतियों में भी शामिल है.

अमेरिका ने भारत को 2016 में प्रमुख रक्षा भागीदार का दर्जा दिया था. भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग 2008 में शून्य डॉलर से बढ़कर आज 18 अरब डॉलर हो गया है. एलिस ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ सैन्य अभ्यास को और आगे बढ़ाना चाहता है. भारत और अमेरिका के बीच इस साझेदारी को कैसे नये स्तर पर ले जाया जा सकता है इसलिये यह सिर्फ रक्षा अधिग्रहण पर आधारित नहीं होगा, बल्कि यह चुनौतियों की पहचान करने और मिलकर कैसे उनका समाधान किया जाये, इसका तरीका होगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...