Skip to main content

बंगाल को बांग्ला बनाने के पीछे की असली कहानी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बांग्ला करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास आएगा और वही इस बात पर अंतिम फैसला करेगी कि राज्य का नाम बदलेगा या नहीं. वैसे ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद से ही पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मुहिम चल रही है. सबसे पहले 2011 में राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिमो बंगाल रखने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन तब केंद्र ने इसे नामंजूर कर दिया था. उसके बाद 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम अंग्रेजी में बेंगाल, हिंदी में बंगाल और बांग्ला में बांग्ला करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा. लेकिन केंद्र ने यह कहते हुए प्रस्ताव लौटा दिया कि राज्य सरकार एक ही नाम का प्रस्ताव भेजे, तीन भाषाओं में तीन नाम रखने का कोई तुक नहीं है.

अब अंतत: राज्य विधानसभा ने राज्य का नाम सभी भाषाओं में बांग्ला करने का ही प्रस्ताव भेज दिया है. जिस पर केंद्र विचार करेगा.

लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसके चलते पश्चिम बंगाल लगातार अपना नाम बदलने की कोशिश कर रहा है. इसकी एक वजह तो यह बताई जाती है कि अभी राज्यों की सूची में सबसे अंत में पश्चिम बंगाल का नाम आता है, क्योंकि वेस्ट बंगाल शब्द अंग्रेजी के डबल्यू अक्षर से शुरू होता है. इसके चलते चाहे 26 जनवरी पर राजपथ पर होने वाली परेड हो या केंद्र सरकार के साथ राज्य के मुख्यमंत्रियों की बैठक, हर जगह पश्चिम बंगाल का नंबर सबसे अंत में आता है.

सूत्रों की मानें तो खुद को हमेशा सबसे आगे रखने वाली ममता बनर्जी को यह बात नागवार गुजरती थी कि नीति आयोग या केंद्र के दूसरे किसी कार्यक्रम में जब तक उनकी बारी आती थी, जब तक श्रोता ऊब चुके होते थे और कई बार उन्हें सुनने के लिए दूसरे मुख्यमंत्री वहां नहीं होते थे.

अब बांग्ला नाम कर देने से बंगाल अपने इतिहास के करीब पहुंच जाएगा. ठीक उसी तरह जैसे बंबई का नाम मुंबई, मद्रास का नाम चेन्नई और कलकत्ता का नाम कोलकाता हुआ. उत्तराखंड पहले ही अपना नाम उत्तरांचल कर चुका है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के साथ वह विरोधाभास भी खत्म हो जाएगा कि देश के इस पूर्वी राज्य का नाम पश्चिम से शुरू होता है. दूसरी बात यह कि जब दशकों पहले पूर्वी बंगाल शब्द खत्म हो चुका है, तो पश्चिम बंगाल का क्या तुक है.

देखा जाए तो यह काम पंजाब बहुत पहले कर चुका है. भारत में शामिल हुए पूर्वी पंजाब का नाम तो शुरू से ही सिर्फ पंजाब कर दिया गया था, लेकिन बंगाल के साथ पश्चिम अब तक चिपका हुआ है.लेकिन असली फायदा ममता बनर्जी को यह होगा कि अब राज्यों की सूची में वर्णमाला के हिसाब से पश्चिम बंगाल चौथे नंबर पर आ जाएगा, उससे पहले सिर्फ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और असम रह जाएंगे.

इस तरह न तो 26 जनवरी की परेड में रवींद्र संगीत की झांकी पेश करने के लिए बंगालियों को आखिरी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी और न ही ममता बनर्जी को भाषण देने के लिए तब तक रुकना पड़ेगा, जब तक कि बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को नींद आने लगे.

जाहिर है अब अंतिम राज्य होने का बोझ उत्तर प्रदेश पर पड़ जाएगा. यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अब यूपी का नाम अवध या कुछ और रखने की कोशिश करनी चाहिए ताकि वह भी कुछ आगे बढ़े. क्योंकि इस या उस राज्य के मुख्यमंत्री से इस बात की उम्मीद तो नहीं ही की जा सकती कि वे जमीनी रूप से ऐसा काम करें कि वे वर्णमाला में भले ही कहीं हों, लेकिन खुशहाली में उनका राज्य सबसे ऊपर हो. वैसे भी इस समय देश में एक ऐसी बयार चल रही है, जब हालात बदलने के बजाय नाम बदलने पर जोर दिया जा रहा है. बढ़िया है कि ममता जैसी विद्रोही नेता भी हालात बदलने के बजाय नाम बदलने का आसरा लिए बैठी हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...