Skip to main content

बाढ़ से तबाह हुए केरल के पुनर्निर्माण में जुटी सेना, चंद घंटों में तैयार किए 18 अस्‍थाई पुल

नई दिल्‍ली: केरल में त्रासदी फैलाने के बाद बाढ़ का पानी अपनी मूल धारा की तरफ वापस चल पड़ा है. रिहायशी इलाके भी आहिस्‍ते-आहिस्‍ते पानी की गिरफ्त से बाहर आना शुरू हो गए हैं. फौरीतौर पर भले ही यह दोनों खबरें जहन को सुकून देने वाली हो, लेकिन बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की जिंदगी में मौजूद जद्दोजहद अभी भी जस की तस बनी हुई है. किसी को चिंता सता रही है कि बाढ़ में सड़क और पुल बह जाने के चलते उनके घर को जाने वाला रास्‍ता बंद हो गया है.

जिनके लिए घर जाने के रास्‍ते खुले हुए हैं, उनको यह चिंता है कि घर में अब सिर्फ चार दीवारें ही बचीं हैं. परिवार के पालन पोषण के लिए जो कुछ भी था, वह पानी के साथ ही चला गया. बाढ़ से तबाह हुए लोगों को उनकी चिंताओं से निजात दिलाने के लिए सेना के तीनों अंगो ने एक नया अभियान शुरू कर दिया है. सेना ने अपने नए अभियान के तहत अलग-अलग दिशाओं में अलग-अलग लक्ष्‍य निर्धारित किए गए हैं. जिनका आखिरी उद्देश्‍य आम जनजीवन को जल्‍द से जल्‍द पटरी में लाना है.

भारतीय  सेना ने किया 18 अस्‍थाई पुलों का निर्माण 
भारतीय सेना ने इस अभियान के तहत बीते कुछ दिनों में 18 अस्‍थाई पुलों का निर्माण किया है. इन पुलों का निर्माण उन जगहों पर किया जा रहा है, जहां पर बाढ़ के साथ पुल पूरी तरह से ध्‍वस्‍त हो गए थे. सेना द्वारा निर्मित किए गए इन 18 अस्‍थाई पुलों की मदद से 49 से अधिक स्‍थानों के बीच एक बार फिर आवागमन शुरू हो गया है. इसके अलावा, सेना ने 22 से अधिक लोकेशन को क्‍लीयर किया है. जिससे बाढ़ के चलते अपने आशियानों को छोड़ने पर मजबूर हुए लोग अपने घरों की तरफ दोबारा रुख कर सकें.

सेना ने किया 6.7 टन भोजन सामग्री का वितरण 
बाढ़ के दौरान कई स्‍थान ऐसे थे, जहां पर लोग अपने घरों में फंसे हुए थे. भोजन की समस्‍या से जूझ रहे इन लोगों तक सेना ने बीते दस दिनों के भीतर 6.7 टन से अधिक फूड पैकेट और रिलीफ मैटेरियल पहुंचाया है. यदि हम 20 अगस्‍त की दोपहर 12 बजे तक की बात करें तो सेना ने करीब 3.5 टन रिलीफ मैटेरियल और फूड पैकेट का वितरण बाढ़ प्रभावित इलाकों में किया था. बीते 24 घंटो के दौरान सेना की विभिन्‍न टीमों में करीब 3.2 टन रिलीफ मैटेरियल और फूड पैकेट्स का वितरण बाढ़ प्रभावित इलाकों में किया है.

सेना ने तैनात की एक दर्जन से अधिक मेडिकल टीमें 
अपने नए अभियान के तहत सेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब एक दर्जन मेडिकल टीमों को तैनात किया है. जिसमें छह टीमें त्रिशूर, एरनाकुलम और पत्‍तनम मिट्टा इलाके में तैनात की गई हैं. इसके अलावा, सिकंदराबाद और चेन्‍नई में छह अ‍तरिक्ति मेडि‍कल टीमों को तैनात किया गया है. जिससे आपात स्थिति में इन टीमों को प्रभावित इलाकों की तरफ रवाना किया जा सके. इसके अलावा, दवाओं की आपूर्ति बहाल रखने के लिए हिंडन एयरबेस से एयरफोर्स की टीमें करीब 65 टन दवाएं लेकर त्रिवेंद्रम पहुंच चुकी हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...