Skip to main content

Oppo A5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है इस नए हैंडसेट की कीमत

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने शुक्रवार को भारत में एक नया स्मार्टफोन Oppo A5 लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन में टेक्सर्ड बैक पैनल है. इसमें ग्लास प्रोटेक्शन जैसे खास फीचर हैं. कंपनी ने इसकी कीमत भारत में 14,990 रुपये रखी है. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी खुदरा स्टोर में उपलब्ध है. कंपनी ने इसे नए मॉडल की संख्या में नए विकल्प के तौर पर विशेष तौर पर भारत में पेश किया है. कंपनी को इस हैंडसेट से काफी उम्मीदें हैं.

Oppo A5 में क्या है खास
इसमें 6.2 इंच के आकार में HD+ फुलव्यू डिस्प्ले है. इसका रिजॉल्यूशन 1520x720 है. साथ ही फोन के सामने का हिस्सा 2.5D कर्व्ड ग्लास पैनल है. इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 SoC clocked प्रोसेसर है जो इस फोन की गति को तेज बनाता है. फोन का RAM 4 जीबी है. साथ ही इसमें 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से आप 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

दमदार बैटरी बैकअप 
बात अगर बैटरी की करें तो इसमें आपको शानदार 4230 एम्पीयर की बैटरी लगी है, जो लंबे समय तक आपका साथ देगी. कैमरे की बात करें तो Oppo A5 में 13MP+2MP डुअल रीयर कैमरा लगा है. प्राइमरी कैमरे का एपरचर f/2.2 है, जबकि सेकेंडरी कैमरा का एपरचर भी f/2.2 है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा है. इसका एपरचर भी f/2.2 है. यह 296 फेशियल प्वॉइंट को पहचान सकता है

Xiaomi और Samsung से Oppo A5 का होगा मुकाबला
इसी प्रकार, Oppo A5 की कनेक्टिविटी में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n है. ब्लुटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है. यह स्मार्टफोन नीले और लाल रंग में उपलब्ध है. चीन की इस कंपनी के इस नए हैंडसेट Oppo A5 का मुकाबला Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1, Vivo Y83, Samsung Galaxy J6, and Nokia 6.1 Plus से होगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...