Skip to main content

5 सितंबर को लांच होंगे Redmi 6 सीरीज के तीन स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली: Xiaomi (शाओमी) ग्राहकों के लिए एक नई खबर है. Redmi 5 के बाद Redmi 6 सीरीज के तीन स्मार्टफोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में लांच होने जा रहा है. 5 सितंबर को Redmi 6, Redmi 6 Pro और Redmi 6A को भारतीय बाजार में लांच किया जाएगा. Redmi 6 सीरीज चाइनीज बाजार में पहले ही लांच हो चुका है. इसकी जानकारी शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने गुरुवार को ट्वीट कर दी. लांचिंग से पहले मीडिया को इनविटेशन भेजा जा चुका है.

उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है. इस ट्वीट में 6 तारीख का जिक्र किया गया है और कहा गया है कि आपके लिए इसबार एक से ज्यादा! बहुत जल्द. इसमें तीन फोन दिखाए गए हैं, जिसमें दो फोन में डिस्पेल नॉच नहीं है, जबकि एक फोन में डिस्पेल नॉच है. ऐसा कहा जा रहा है कि नॉच के साथ Redmi 6 Pro को लांच किया जा रहा है.

Redmi 6 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत
कीमत की बात करें तो चीन में Redmi 6 की कीमत करीब 8400 रुपए है. इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटर्नल मेमोरी है. दूसरे वेरिएंट की कीमत करीब 10500 रुपए है जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल मेमोरी है. Redmi 6A  की कीमत 6300 रुपए के आसपास है. इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी मेमोरी है. Redmi 6 Pro की कीमत करीब 10400 रुपए है, जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटर्नल मेमोरी है. दूसरे वेरिएंट जिसमें 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है, उसकी कीमत 12500 रुपए है. तीसरे वेरिएंट जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी है, उसकी कीमत 13600 रुपए है.

स्पेसिफिकेशन Redmi 6
Redmi 6 डुअल सिम स्मार्टफोन है जो MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 Oreo पर काम करता है. इसका डिस्प्ले 5.45 इंच फुल एचडी है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है. ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ओक्टा-कोर 12nm MediaTek Helio P22 SoC प्रोसेसर लगा हुआ है. रियर में डुअल कैमरे का इस्तेमाल किया गया है. प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंड्री सेंसर 5 मेगापिक्सल है. सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल है. इस स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी लगी हुई है. फोन की मेमोरी को SD कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए अलग से स्लॉट दिया गया है.

स्पेसिफिकेशन Redmi 6A
Redmi 6 सीरीज के सबसे बेसिक वेरिएंट Redmi 6A डुअल सीम स्मार्टफोन है. यह MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है. इसका डिस्प्ले 5.45 इंच फुल एचडी है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है. ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वाड कोर 12nm MediaTek Helio A22 SoC प्रोसेसर लगा हुआ है. इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल है, जबकि सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल है. 3000mAh की बैटरी लगी हुई है. मेमोरी माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए अलग से एक स्लॉट बनाया गया है.

स्पेसिफिकेशन Redmi 6 Pro 
Redmi 6 Pro भी डुअल सिम स्मार्टफोन है जो MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 Oreo पर काम करता है. इसका डिस्प्ले 5.84 इंच फुल एचडी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है. प्रोसेसर की बात करें तो यह ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 SoC प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें डुअल रियर कैमरे का इस्तेमाल किया गया है. प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंड्री सेंसर 5 मेगापिक्सल है. सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल है. बैटरी 4000mAh की लगी हुई है. मेमोरी को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. मेमोरी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट दिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...