Skip to main content

सुनील गावस्कर की आलोचना के बाद टीम इंडिया के बचाव में आए इंग्लैंड के कोच

लंदन: इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत की तैयारियों की आलोचना पर बचाव करते हुए कहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रही मेहमान टीम इससे ज्यादा अभ्यास नहीं कर सकती थी. भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है. तीसरा टेस्ट शनिवार से नॉटिंघम में खेला जाएगा.  टीम इंडिया पहला टेस्ट 31 रनों से हारी थी. वहीं, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 159 रनों से मात दी. मैच से पहले बेलिस ने पत्रकारों से कहा, ''ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमें काफी क्रिकेट खेलती हैं. मुझे यकीन है कि हर कोई अधिक अभ्यास मैच खेलना चाहता है लेकिन यह संभव नहीं है.''  उन्होंने कहा, खिलाड़ियों को आराम की भी जरूरत होती है. अधिकांश खिलाड़ी सारे मैच ही खेलेंगे लेकिन इसमें अधिक अभ्यास मैच डालने की गुंजाइश नहीं है.'' भारत ने सीरीज से पहले एक ही अभ्यास मैच खेला था, जो ड्रॉ रहा था . पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि टीम को और अभ्यास मैच खेलने चाहिए थे.

बेलिस ने कहा, ''हम अभ्यास मैच खेलते हैं जितने होते हैं. इसके बाद सवाल पूछे जाते हैं कि क्या तैयारी सही थी. हम और अभ्यास मैच खेलना पसंद करते लेकिन सप्ताह में दस दिन नहीं होते.'' इंग्लैंड के प्रदर्शन पर कोच ने कहा कि वह अब तक खेल के हर पहलू से संतुष्ट हैं.

उन्होंने कहा, ''पहले टेस्ट में मुकाबला रोचक था लेकिन दूसरे में हमने दबाव बनाया और कायम रखा.''  बेलिस ने क्रिस वोक्स की तारीफ की जिसने दूसरे टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा, ''क्रिस वोक्स की टीम में काफी इज्जत है. उसने गेंद और बल्ले से पिछले कुछ साल में काफी मेहनत की है.वह उन खिलाड़ियों में से है जो सचमुच अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं.'' उन्होंने यह भी कहा कि वोक्स टीम में जेम्स एंडरसन की जगह ले सकते हैं लेकिन अभी एंडरसन अगले तीन चार साल और खेल सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...