Skip to main content

चाचा न लगा सके तो भतीजे ने जड़ा तिहरा शतक, सीनियर टीम में वापसी का दावा किया


वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर ने कर्नल सीके नायडू (अंडर 23) ट्रॉफी में मुंबई के लिए नाबाद तिहरा शतक  लगाया है.


मुंबई: पंद्रह महीने के बाद क्रिकेट में वापसी करते ही, आरमान जाफर तिहरा शतक लगाकर सुर्खियों में आ गए हैं. अरमान जाफर, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में घरेलू क्रिकेट खेल रहे 40 वर्षीय वसीम जाफर के भतीजे 20 साल के अरमान जाफर ने कर्नल सीके नायडू (अंडर 23) ट्रॉफी में मुंबई के लिए नाबाद तिहरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया.

अरमान का तिहरा शतक तब बना जब कुछ दिन पहले ही उनके चाचा ईरानी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने से चूक गए थे. जाफर ने टीम इंडिया के लिए केवल 31 टेस्ट और दो वनडे खेले हैं, लेकिन उनके नाम घरेलू क्रिकेट, खासकर रणजी ट्रॉफी में कई रिकॉर्ड हैं. वसीम ने रणजी में सबसे ज्यादा 10,738 रन बनाए हैं अब अरमान भी अपने चाचा की राह पर चलते दिख रहे हैं.

मुंबई सीनियर टीम के लिए रणजी खेल चुके हैं अरमान
अरमान ने दो साल पहले बांग्लादेश में हुए अंडर 19 वर्ल्डकप में भाग लिया था. उन्हें मुंबई की सीनियर टीम में भी जगह दी गई जहां साल 2016-17 के लिए वे सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर खेले  अरमान ने उस सत्र में तीन फर्स्ट क्लास मैच खेले 7.33 के औसत और 21 के सर्वोच्च स्कोर से केवल 44 रन बनाए पाए. इसके अलावा  2017 एक टी20 मैच में ही मुंबई की ओर से खेलते हुए महाराष्ट के खिलाफ अरमान ने 16 गेंदों पर तूफानी 27 रनों की पारी खेली थी.



इसके बाद से उनकी मुश्किलों का दौर शुरू हो गया. वे मुंबई की रणजी सीनियर टीम से बाहर कर दिए गए. पिछले साल ही फुटबॉल खेलते हुए उन्हें पैर में चोट लग गई और उनका लिगामेंट टूट गया था जिसकी वजह से उन्हें 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा.

l26 चौके, 10 छक्के लगाए अपनी पारी में
अरनमान ने सीके नायडू ट्रॉफी में वानखेड़े स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ 26 चौके 10 छक्कों की मदद से 367 गेंदों पर नाबाद 300 रनों की पारी खेली. अरमान की पारी की बदौलत मुंबई की टीम ने सौराष्ट्र के पहली पारी के 175 रनों के जवाब में 610 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. जाफर ने रुध्र धनाजे के साथ तीसरे विकेट के लिए 281 रनों की साझेदारी की. इसके बाद आशे सरदेसाई के साथ 46, कप्तान शम्स मुलानी के साथ 182 रनों की और सिद्धार्थ आकरे के साथ 89 रनों की साझेदारी की.








Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...