Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
HBD: निक जोनास से पहले इस हॉलीवुड हीरो से जुड़ा प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता
नई दिल्ली: 18 जुलाई को भले ही मशहूर ग्लोबल-देसी ग्लैमरस गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना बर्थडे मना रही हैं लेकिन इस वक्त वह इसके साथ-साथ निजी तौर पर अमेरिकन एंटरटेनर निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों निक उनके साथ इंडिया भी आए थे. यहां भी कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया. उसके बाद से ही गॉसिप जगत में लिखा-पढ़ा गया कि देसी गर्ल प्रियंका, निक जोनास के साथ डेटिंग कर रही हैं. वैसे उससे पहले इंडिया के लिए निक जोनास बहुत परिचित नाम नहीं थे. उनको यहां मशहूर करने का श्रेय तो प्रियंका को ही जाता है.
इस दिलचस्पे किस्से के बीच प्रसिद्ध फिल्म क्रिटिक सुभाष के झा ने Zee News की अंग्रेजी वेबसाइट में लिखे अपने नियमित कॉलम में एक नया राज खोला है. उन्होंने लिखा है कि निक जोनास पहली हॉलीवुड हस्ती नहीं हैं जो प्रियंका के साथ डेटिंग कर रहे हैं. इससे कई साल पहले हॉलीवुड सुपरस्टार गेरार्ड बटलर के साथ उन्होंने कुछ समय तक डेटिंग की. इससे ग्लैमर वर्ल्ड में प्रियंका की इमेज में जबर्दस्त इजाफा हुआ.
गेरार्ड बटलर (फाइल फोटो) सुभाष के झा ने यह भी लिखा है कि यह उस दौर की बात है जब उस प्रियंका का नाम यहां पर एक्टर शाहिद कपूर से भी जुड़ा था. कहा जाता है कि इसी वजह से प्रियंका का शाहिद से नाता टूट गया और शाहिद ने इसके लिए प्रियंका को कभी माफ नहीं किया. प्रियंका ने कभी इसके लिए उनसे माफी भी नहीं मांगी.
प्रियंका से जुड़ी 5 अहम बातें: 1. प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे जबकि उनकी मां झारखंड से हैं. उनके माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्टर थे.
2. प्रियंका चोपड़ा 17 साल की थी जब मिस इंडिया प्रतियोगिता में वह सेकंड रनरअप रहीं. जिसके बाद इस सांवली सी दिखने वाली लड़की ने 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीत हर किसी के दिल पर राज किया. इस सम्मान को पाने वाली वह पांचवीं भारतीय थीं. प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्हें अक्सर उनके स्किन कलर के लिए चिढ़ाया जाता था. लेकिन प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
3. साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' के साथ एक्टिंग की शुरुआत की. 2003 में उन्होंने 'द हीरो' के साथ बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री की. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए थे.
4. प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं रुकीं, बल्कि उन्होंने हॉलीवुड का भी रुख किया. यहां प्रियंका ने कुछ ऐसी दस्तक दी कि फिर वह दुनियाभर के लिए मिसाल बन गईं. प्रियंका ने अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से अपनी शुरुआत की. जिसमें उनके एलैक्स के किरदार को काफी तारीफ मिली. इसी शो के लिए प्रियंका को 2 बार 'पीपल्स चॉइस अवॉर्ड' से भी नवाजा गया है.
5. प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में नजर आईं, जिसमें वह नेगेटिव रोल में थीं. इस फिल्म में उनके साथ ड्वेने जॉनसन और जैक एफ्रॉन लीड रोल में थे. जल्द प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' में भी नजर आएंगी. अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' करने के बाद अब प्रियंका वापस बॉलीवुड की ओर रुख कर रही है जिसमें उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं. इन फिल्मों में सलमान खान के साथ 'भारत' और एक वेब सीरिज शामिल है.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment