Skip to main content

WhatsApp पर लगाम कसने की तैयारी में TRAI, 10 दिसंबर तक मांगे सुझाव

ट्राई ने सभी स्टेक होल्डर्स को 10 दिसंबर तक का वक्त दिया है ताकि वे अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकें


समीर दीक्षित, नई दिल्ली: वाट्सएप, स्काइप, गूगल डूओ पर सरकार जल्द कुछ जरूरी पाबंदियां लगा सकती है. फिलहाल टेलीकॉम रेग्यूलेटर ट्राई इस पर कंस्लटेशन पेपर जारी किया है. बताया जा रहा है कि जल्द ही ये सारे वीडियो ऐप रेग्यूलेशन के दायरे में आएंगे. ताजा जानकारी के मुताबिक ट्राई ने सभी स्टेक होल्डर्स को 10 दिसंबर तक का वक्त दिया है ताकि वे अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकें.

टेलीकॉम कंपनियों ने की थी रेग्यूलेशन की मांग
आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से इस बात की चर्चा होती रही है कि व्हाट्सएप, स्काइप, गूगल डुओ और इमो जैसी वीडियो कॉलिंग एप्स का इस्तेमाल करने पर सरकार रोक लगाने वाली है. दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां इन ऐप्स को दायरे में लाने की मांग कर रही हैं. उनकी मांग है कि ओटीटी प्लेयर्स की भी जिम्मेदारी तय हो. बताया जा रहा है कि इन प्लेयर्स की वजह से ऑपरेटर्स को नुकसान हो रहा है. अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार के नए रेग्यूलेशन के बाद जो सेवाएं टेलीकॉम कंपनियां दे रही हैं वो इसके दायरे में आएंगी.

एप्स में कॉलिंग सुविधा से टेलीकॉम कंपनियों को हो रहा है घाटा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सोशल मीडिया एप्स में कॉलिंग सुविधा होने के चलते एयरटेल, जियो, और वोडाफोन जैसी अधिकृत लाइसेंसधारी कंपनियों को बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसलिए सरकार की मंशा है इस बात को लेकर है कि अधिकृत लाइसेंसधारी कंपनियां ही वॉडियो कॉलिंग की भी सुविधा देंगे ना कि सोशल मीडिया कंपनियां. अगर ऐसा हुआ तो जिस तरह हमें सामान्य कॉलिंग के लिए भुगतान करना होता है ठीक उसी तर्ज पर वीडियो कॉलिंग के लिए भी टर्मिनेशन चार्ज देना होगा.



हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार अपने रेग्लूशन में किन बातों को शामिल करेगी लेकिन कयास यही लगाए जा रहे हैं कि सरकार टेलीकॉम कंपनियों की मांग को स्वीकृत दे सकती है. इस मामले में अब पूरी नजर मोबाइल एप्स के द्वारा भेजे गए सुझावों पर होगी. यहां आपको एक बार फिर बता दें कि इसके लिए ट्राई ने 10 दिसंबर तक का वक्त दिया है.

वॉट्सएप वॉयल कॉल से खत्म हो रहा है रुझान
इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि सोशल मीडिया एप्स के जरिए की जाने वाली कॉलिंग को टेक्निकल भाषा में इंटरनेट टेलिफोनी कॉल्स कहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक आज के समय में 95 फीसद से ज्यादा कॉल्स वॉट्सएप से की जा रही हैं क्योंकि यह सबसे सुविधाजनक मोबाइल एप है. हालांकि एक डाटा इस बाता का भी दावा करता है कि वॉट्सएप वॉयस कॉल्स की तरफ से यूजर्स का रुझान खत्म हो रहा है क्योंकि टेलिकॉम ऑपरेटर्स यूजर्स को वॉयस और डाटा प्लान्स के बंडल ऑफर के तहत फ्री वॉयस कॉल्स उपलब्ध करा रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...