Skip to main content

हिंसक हुआ राजस्‍थान का चुनावी रण, मुख्‍यमंत्री के काफिले पर हुआ पथराव

नई दिल्‍ली: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की बीच छिड़ी जुबानी जंग अब हिंसक हो चली है. राजस्‍थान में हो रही सियासी हिंसा की पहली बानगी शनिवार को जोधपुर में देखने को मिली. जहां पहले मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए गए, फिर काफिले पर जमकर पथराव किए गए. इस हिंसा में सियासी रंग उस वक्‍त चढ़ गया जब पथराव कर रहे अरातजकतत्‍वों ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता के पक्ष में जिंदाबाद के नारे शुरू कर दिए. हालात यहां तक बिगड़ गए कि पुलिस को हल्‍का बल प्रयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

शुक्रवार रात ही शुरू हो गई थी हिंसा की शुरूआत 
गौरव यात्रा के दूसरे दिन निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे को ओसियां व शेरगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करने वाली थीं. सभा स्‍थल पर मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के बैनर पोस्‍टर लग चुके थे. बीजेपी कार्यकर्ताओं को अगली सुबह का इंतजार था. सुबह होती इससे पहले कुछ अराजकतत्‍व सभा स्‍थल पर पहुंच गए. उन्‍होंने न केवल बैनर पोस्‍टर फाड़े बल्कि पूरी तैयारियों को तहस नहस कर दिया. हिंसक राजनीति यहीं नहीं थमी. शनिवार सुबह जब मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे देचू के हेलीपैड पर सेखाला के लिए उड़ान भरने पहुंची, तब सोलर प्‍लांट के इर्द गिर्द जमा लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

ओसियां में जलाए गए टायर, पुलिस ने चलाईं लाठियां
लगातार विरोध का सामना करते हुए मुख्‍यमंत्री की गौरव यात्रा का काफिला ओसियां की तरफ बढ़ चला. वह ओसियां पहुंचती, इससे पहले कुछ लोग काले झंडे लेकर मुख्‍यमंत्री के स‍भा स्‍थल में घुसने लगे. पुलिस ने जब इन्‍हें रोकने की कोशिश की तो ये लोग हिंसक हो गए. जिसके चलते, पुलिस को लाठियों के बल इन्‍हें मौके से खदेड़ना पड़ा. स्‍थानीय बीजेपी नेताओं का आरोप है कि हंगामा करने वाले ये लोग खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल के समर्थक हैं. वहीं, यह हंगामा थमा हीं नही था, तभी मुख्‍यमंत्री के तब तक न पहुंचने से नाराज राजपूतों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने हाईवे पर टायर रखकर उनमें आग लगा दी. पुलिस को लाठी के बल इन लोगों को भी खदेड़ना पड़ा.

बाबड़ी में मुख्‍यमंत्री के काफिले पर हो गई पत्‍थरबाजी
ओसियां की जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा का काफिला बावड़ी की तरफ बढ़ चला. बावड़ी पहुंचने के बाद मुख्‍यमंत्री ने बस की खिड़की खोलकर कार्यकर्ताओं के बातचीत शुरू कर दी. इसी दौरान कुछ लोगों ने काफिले पर पथराव करना शुरू कर दिया. इस पथराव में एक पत्‍थर मुख्‍यंत्री की बस, पर तो दूसरा पत्‍थर चिकित्‍सा मंत्री कालीचरण सर्राफ की कार में लगा. गनीमत रहीं कि पत्‍थरबाजों का निशाना चूक गया और पत्‍थर मुख्‍यमंत्री से कुछ दूरी पर जाकर बस के शीशे से जा टकराया. शनिवार सुबह से शाम तक हुए हिंसक विरोध का जिक्र अपने भाषण में करते हुए मुख्‍यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को कहा कि न ही काले झंडे दिखाने वालों से और न ही पत्‍थर फेंकने वालों से घबराने की जरूरत है.

मुख्‍यमंत्री ने कहा, जान जाना भी मेरी खुशकिस्‍मती होगी.. 
नारेबाजी से शुरू हुआ विरोध, रात होते होते पत्‍थरबाजी में तब्‍दील हो गया. इस हिंसक प्रदर्शन को लेकर मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता के इशारे पर राजस्‍थान गौरव यात्रा पर पथराव हुआ है. उनकी इस हिंसा से हम डरने वाले नहीं है. उनका हिंसक विरोध, उनकी बौखलाहट को दिखाता है. वह एक महिला को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राजस्‍थान की नारी शक्ति इन हिंसक घटनाओं से डरने वाली नहीं है. उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान के लिए मेरी जान भी चली जाए तो मैने इसे अपनी खुशकिस्‍मती समझूंगी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...