Skip to main content

गौरव यात्रा पर पत्‍थरबाजी के बाद शुरू हुआ कांग्रेस और BJP के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर

नई दिल्‍ली: मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान पीपाड़ में हुई पत्‍थरबाजी की घटना के बाद राजस्‍थान में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप और प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी ने जहां एक ओर इस घटना के लिए सीधे तौर पर राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाए हैं, वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी की सियासी चाल बताया है. पत्‍थरबाजी की घटना पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से हिंसा की निंदा करती आई है. बीजेपी ने राजनैतिक फायदा उठाने और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए यह चाल खुद चली है.

पथराव करने वालों में न ही कोई कांग्रेसी था न ही भाजपाई
मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पीपाड़ की आक्रोशित जनता लंबे समय से धरना कर रही है. इस धरने में न ही कोई कांग्रेसी है और न ही कोई भाजपाई है. उन्‍होने मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे पर अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीपाड़ की आक्रोशित जनता ने भूख हड़ताल की, कई बार बंद का आयोजन भी किया. बावजूद इसके, बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार ने इन आक्रोशित लोगों की सुध एक बार भी नहीं ली. उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध में नारेबाजी और काले झंडे दिखाए जाते हैं, लेकिन मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे को किसी तरह का विरोध पसंद नहीं है.

300 लोगों को गिरफ्तार कर मैने पूरी कराई थी राजे की रथ यात्रा
कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2003 में परिवर्तन यात्रा के दौरान हुई घटना शायद मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे भूल गई हैं. इस यात्रा के दौरान सामाजिक न्‍याय मंच ने हिंसक विरोध किया था. उस वक्‍त तत्‍काली प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सभा होने वाली थी. बतौर मुख्‍यमंत्री मैने रातों रात सामाजिक न्‍याय मंच के 300 लोगों को गिरफ्तार कराया था. जिसके बाद, न केवल वाजपेयी जी की सभा हुई, बल्कि वसुंधरा राजे ने अपनी यात्रा भी पूरी की. वहीं, इस यात्रा के दौरान विरोध करने वालों में देवी सिंह भाटी और लोकेंद्र सिंह कालवी भी शामिल थे. आज यही दोनों लोग मुख्‍यमंत्री के सबसे करीबी हैं.

मुख्‍यमंत्री को राजे को अशोक गहलोत ने बताया विकास विरोधी 
बीजेपी के आरोपों से नाराज वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत ने मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान के हित में उनकी यूपीए सरकार ने भीलवाड़ा में रेल कोच फैक्‍ट्री का आवं‍टन किया था. बीजेपी की सरकार आते ही इस कोच फैक्‍टरी का काम बंद कर दिया गया. इनता ही नहीं, आम जन मानस से जुड़ी हुई जयपुर मेट्रो के दूसरे फेस को बीजेपी की राजस्‍थान सरकार ने शुरू ही नहीं होने दिया. इसी तरह, जोधपुर के लिए तैयार मेट्रो प्रोजेक्‍ट को ठंडे बस्‍ते में डाल दिया गया. आम जनता से जुड़े हुए इन कामों को रोककर बीजेपी ने अपनी नकारात्‍मक मा‍नसिकता और विरोक विरोधी होने की बात साबित की है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...