क्षतिग्रस्त मकानों मे सराड़ू धमनाताड़ के तीन लोगों का कच्चा मकान भी शामिल है. वहीं, करीब हाथियों द्वारा 13 लोगों के फसलों को भी बर्बाद कर दिया गया है. घटना की सूचना पाकर टंडवा वन क्षेत्र पदाधिकारी वन कर्मियों की एक टीम को भेजा है और फिलहाल हाथियो का झुंड को भगाने में ग्रामीण और वनकर्मी दोनों जुटे हैं.
फिलहाल राहम क्षेत्र के जंगलों में हांथियो का झुंड देखा गया है. दरअसल पिछले एक माह से हाथियो का झुंड और लगातार टंडवा प्रखण्ड क्षेत्र में घूमते हुए नजर आते हैं. हाथियों का यह झुंड गरीब किसानों के फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और मिट्टी के घरों को तोड़ रहे हैं.
रात को किसी अनहोनी को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है. वहीं, वन विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोगों को एहतियात के तौर सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों के द्वारा काफी नुकसान किया गया है बेघर होकर तम्बू में रहने को विवश है.
Comments
Post a Comment