Skip to main content

INDvsAUS: स्लेजिंग नहीं, हार्ड क्रिकेट पर जोर देगा ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो.


ब्रिस्बेन: भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही क्रिकेट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल के साथ-साथ अपनी छवि का ख्याल भी रखेगी. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने पहले टी20 मैच से एक दिन पहले यह संकेत दिए. फिंच ने कहा कि उनकी टीम हार्ड क्रिकेट खेलेगी, लेकिन स्लेजिंग से बचना चाहेगी. उधर, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम स्लेजिंग या ऐसी किसी विवादित चीजों की शुरुआत नहीं करेंगी, लेकिन अगर विरोधी टीम ऐसा करती है, तो टीम इंडिया पलटवार करने से नहीं चूकेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया बुधवार को गाबा मैदान पर पहला टी20 मैच खेलेंगे.

एरॉन फिंच ने कहा, ‘हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो. यह आपकी शीरीरिक भाषा हो सकती है, क्रीज पर आपकी मौजूदगी हो सकती है, हाथ में आपके गेंद हो तब आप क्या करते हो, मैदान पर आप क्या करते हो. इस तरह की आक्रामकता को कड़ी क्रिकेट कहते हैं. मुंह से जो आप कहते हैं वह आसान होता है और यह समय के साथ चला जाता है.’ फिंच ने कहा, ‘हम अभी भी जीत के लिए उत्सुक हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है. बीते कुछ दिनों से हमारे लिए समय सही नहीं रहा है. हमें जीत उस तरह से नहीं मिली हैं, जिस तरह से हमें मिलनी चाहिए थी. लेकिन इसे जल्दी बदला जा सकता है. कई बार यह सिर्फ एक पारी, एक स्पेल या फील्डिंग में शानदार करने की बात होती है जो मैच को यह सीरीज का बदल सकते हैं.’

विराट कोहली पर होगी नजर 
इस सीरीज में सभी की नजरें विराट कोहली पर होंगी जो अपनी आक्रामक शैली के जाने जाते हैं. फिंच ने कोहली के बारे में कहा, ‘विराट उस तरह से खेलते हैं, जिससे वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें और कई बार यह उनके लिए मौखिक तौर पर सामने आना हो सकता है. वह ऐसा अपनी टीम को प्रेरित करने के लिए भी करते हैं. यह उन्हें पसंद है.’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘यह बुरा बोलने की बात नहीं है. आप देख सकते हैं कि वे अपने खेल के बारे में काफी जुनूनी हैं. ऐसा नहीं है कि वे इस तरह का व्यवहार तब करते हैं, जब वह भारत के लिए खेलते हैं. वे किसी भी टीम के लिए खेलें, इसी तरह से खेलते हैं.’



एरॉन फिंच ने कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के पास टी20 सीरीज में ही भारत को हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है. उन्होंने कहा, ‘हम यूएई में पाकिस्तान से हार गए, लेकिन हम बेहतरीन टी20 टीम हैं. मुझे लगता है कि हमने जिम्बाब्वे में अच्छा क्रिकेट खेला. इस प्रारूप में हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी है.’ भारत काफी समय से सभी प्रारूप में अच्छे फॉर्म में है. हमारे लिए आक्रामक खेल दिखाने का यह अच्छा मौका होगा ताकि हम उन्हें कड़ी चुनौती दे सकें.’

एक स्पिनर भी उतारेगा ऑस्ट्रेलिया 
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी तरह तेज आक्रमण उतारा था, लेकिन इस बार अंतिम एकादश में स्पिनर को जगह दी गई है. फिंच ने कहा, ‘इस मैदान के आकार और यहां हमारे स्पिनरों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है. इस मैदान पर रफ्तार और उछाल मिलती है और भारतीय बल्लेबाज इससे वाकिफ हैं. यहां बाउंड्री भी बड़ी है और इससे रणनीति में बदलाव लाजमी है

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...