पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे बीजेपी नेता अनंत कुमार कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे. वह केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे. राष्ट्रीय शोक के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में राष्ट्रध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है.
अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, हो सकती है विशेष कैबिनेट मीटिंग
कर्नाटक में BJP के फायरब्रांड नेता रहे अनंत कुमार से जुड़ी 10 बातें यहां जानिए
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सहयोगी और मित्र अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ''वह विलक्षण नेता थे, जोकि काफी कम उम्र में ही सार्वजनिक जीवन में आए और बहुत परिश्रम एवं करुणा के साथ लोगों की सेवा की. अच्छे कार्यों की वजह से उनको हमेशा याद किया जाएगा.'' पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने अनंत कुमार की पत्नी डॉ तेजस्विनी से बातचीत की है और शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. उन्होंने कहा, ''दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति.''
Comments
Post a Comment