Skip to main content

अमेरिका : कैलिफोर्निया के बार में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

वॉशिंगटन/लॉस एंजिलिस: अमेरिकी मरीन कोर में काम कर चुके एक व्यक्ति ने कैलिफोर्निया स्थित थाउजंड ओक्स शहर में कॉलेज छात्रों के बीच मशहूर भीड़ भाड़ वाले डांस बार में गोलीबारी की. इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. बंदूकधारी काले कपड़े में डांस बार आया था.

काला कोट पहने हमलावर ने बार के अंदर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. हमले में कम से कम दो दर्जन लोग घायल गए. हालांकि लॉस एंजिलिस के बाहरी क्षेत्र में स्थित बॉर्डरलाइन बार एंड ग्रिल के अंदर हमलावर भी मृत पाया गया. हमलावर ने कम से कम दो दर्जन लोगों को घायल भी कर दिया.

वेंटूरा काउंटी शेरिफ जेफ डीन ने हमलावर की पहचान 28 साल के इयान डेविड लॉन्ग के रूप में की है. वह कभी अमेरिकी मरीन कोर में सक्रिय था. उसने हमले के दौरान .45 कैलिबर ग्लोक हैंडगन का इस्तेमाल किया.  रक्षा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक हमलावर अमेरिकी मरीन कोर का अगस्त 2008 से मार्च 2013 के बीच तक सक्रिय सदस्य था.



नहीं रुक रही गोलीबारी की घटनाएं
बता दें अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं घट रही हैं. इससे पहले फ्लोरिडा राज्य की राजधानी तालाहासी में शुक्रवार (तीन नवंबर) को एक योग स्टूडियो में बंदूकधारी ने गोलीबारी की. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर जान दे दी.

इससे पहले पिट्सबर्ग (27 अक्टबूर) में शनिवार को यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर हुई गोलीबारी में 11 लोग मारे गए, जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए. अमेरिका के इतिहास में यहूदी समुदाय पर यह सबसे घातक हमला था.

वहीं 2 नवंबर को अमेरिका में पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र ओक्लाहोमा में गोलीबारी में 18 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लड़कियां घायल हो गईं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...