Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण के बारे में आपको ये 7 बातें जानना है जरूरी
नई दिल्ली :सदी को सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण आज यानी शुक्रवार की रात को लगेगा. यह चंद्रग्रहण करीब एक घंटा 43 मिनट तक रहेगा. चंद्रग्रहण के दौरान चांद सुुर्ख लाल रंग का हो जाता है. इसलिए दुनिया भर में इसे ब्लड मून (blood moon) कहा जाता है. ये चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा और इसे बिना किसी उपकरण के आसानी से देखा जा सकेगा. दुनिया भर के वैज्ञानिक इस अद्भुत खगोलीय घटना पर शोध के लिए निगाहें गड़ाए हैं. इस पूर्ण चंद्रग्रहण के बारे में सात रोचक बातें यहां पढि़ए.
1. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार इस पूर्ण चंद्रग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा. पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद अपनी रौशनी से अधिक चमकीला दिखाई देगा. पृथ्वी के इन हिस्सों से दिखाई देगा चंद्रग्रहण. (फोटो NASA) 2. चंद्रग्रहण का पूरा घटनाक्रम करीब चार घंटे तक चलेगा. लेकिन पूर्ण चंद्रग्रहण सिर्फ एक घंटा 43 मिनट तक ही सीमित होगा.
3. इस चंद्रग्रहण के दौरान मंगल ग्रह भी नजर आएगा. विशेषज्ञों के अनुसार 27 जुलाई को ही भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे मंगल ग्रह भी पृथ्वी के बेहद करीब आ जाएगा. इससे पृथ्वी से इसे देखना मुमकिन होगा. 27 जुलाई कर पूरी रात मंगल ग्रह को देखा जा सकेगा. इसे पृथ्वी के कुछ हिस्सों में नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा.
4. वैसे तो मंगल ग्रह 27 जुलाई से दिखना शुरू होगा. लेकिन यह लाल गृह 31 जुलाई को पृथ्वी के बेहद करीब होगा. उस दिन पृथ्वी और मंगल की दूरीमहज 57.61 लाख किमी होगी. इसलिए इसे आसानी से देखा जा सकेगा. इससे पहले ऐसा यह घटना 15 साल पहले हुई थी.
5. ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग हो जाता है और इसके पीछे कारण है कि जब सूरज और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो सूर्य की किरणें रुक जाती हैं. इसके बाद सूर्य की जो भी किरणें चांद पर पहुंचती हैं वे हमारी पृथ्वी के छोर से टकराकर वहां तक पहुंचती हैं. अधिकांश रंगों की रौशनी की वेवलेंथ कम होती है. ये होती हैं ब्लू, वायलट और हरी. इन रंगों की रौशनी बिखर जाती हैं. इस दौरान सिर्फ अधिक वेवलेंथ वाले रौशनी (लाल, नारंगी और पीली) ही वहां पहुंच पाती है. इस कारण ही चांद सूर्ख लाल नजर आता है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय भी ऐसी ही प्रक्रिया के कारण सूर्य का रंग बदला नजर आता है.
6. भारतीय समयानुसार, देश में चंद्रग्रहण देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा. देर रात 1 बजकर 51 मिनट पर चंद्रग्रहण अपने सर्वोच्च स्तर पर होगा, ये ही पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. धीरे-धीरे ग्रहण का असर कम होगा. शानिवार सुबह 4 बजे के आसपास इसका असर खत्म होगा.
7. 27 जुलाई को पड़ने जा रहा चंद्रग्रहण 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण होगा. इससे पहले 31 जनवरी को चंद्रग्रहण पड़ा था. उस दिन यह एक घंटा 16 मिनट तक दिखाई देगा. उस दिन यह एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत क्षेत्र और उत्तर अमेरिका में दिखा था.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment