Skip to main content

बिहार में महिलाओं को यौन शोषण से बचाने के लिए अब तैनात किए जाएंगे ट्रांसजेंडर गार्ड

नई दिल्ली: बिहार में बेसहारा महिलाओं को किसी संकट से बचाने के लिए बनाए गए अल्पावास गृह ही उनके लिए संकट का कारण बन गए हैं. बिहार सरकार ने अल्पावास गृह में यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए नया फैसला किया है. अब अल्पावास गृहों में ट्रांसजेंडर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. सरकार द्वारा विभिन्न कारणों से घरों से भटकी महिलाओं एवं लड़कियों को आश्रय देने के लिए अल्पवास गृह का निर्माण कराया गया है.

पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के अल्पावास गृह में देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें स्टाफ सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद छपरा में अल्पावास गृह में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई. इस मामले में भी दो लोगों के गिरफ्तार किया गया. राज्य

समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अल्पावास गृह में यौन शोषण की खबरे आने के बाद बिहार सरकार ने ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षा कर्मचारी के रूप में तैनात करने का फैसला किया है. ये फैसला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की एक रिपोर्ट के बाद किया गया, जिनमें इन अल्पावासों का सोशल ऑडिट कराने की बात कही गई थी.

समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'टीआईएसएस की रिपोर्ट में यौन शोषण का जिक्र किया गया है और इसके रोकथाम के उपाए भी सुझाए गए हैं. टीआईएसएस ने कई लड़कियों के नाम बताए, लेकिन पूरी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. हमने टीम की जांच के आधार पर मुजफ्फरपुर में एक केस फाइल किया और अपने अधिकारियों से कहा है कि वो इन अल्पावासों का समय समय पर सोशल ऑडिट करें.'

उन्होंने बताया, 'हम अल्पावास गृहों में ट्रांसजेंडर सुरक्षा गार्ड को तैनात करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहे थे. इस प्रस्ताव को सोमवार को मुंख्यमंत्री की मंजूरी मिल जाने के बाद हमने इसे लागू करने के लिए औपचारिक आर्डर जारी कर दिया. अल्पावास गृहों में सुरक्षाकर्मी के तैयार पर नियुक्ति के लिए ट्रांसजेंडर को प्राथमिकता दी जाएगी. इस कदम से यौन शोषण में कमी आएगी. साथ ही ट्रांसजेंडर लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.' बिहार में इस समय 110 अल्पावास गृह हैं, जहां घरेलू हिंसा या मानव तस्करी की शिकार महिलाओं को लाया जाता है. इन्हें एनजीओ द्वारा संचालित किया जाता है और सरकार उन्हें ग्रांट देती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...