Skip to main content

क्या धरना ही दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल का राजधर्म है?

अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह बिना सूचना के राजनिवास में धरना शुरू किया है, ऐसे में बहुत संभव है कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण बैठकों में उनको बुलाने से पहले दस बार सोचे...


नई दिल्ली: सोमवार शाम से ही अलग-अलग संचार माध्यमों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कैबिनेट सहयोगियों की विशिष्ट तस्वीरें नजर आ रही हैं. बड़े से लाल सोफे पर अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय लेटे हुए हैं, तो दूसरे सोफे पर मेज तक पांव पसारे मनीष सिसौदिया और सत्येंद्र जैन शेषशायी मुद्रा में नजर आ रहे हैं. पहली नजर में तो ये लगा कि कहीं ये तस्वीरें फोटोशॉप विधा का अनुपम उदाहरण तो नहीं हैं, लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि जैसा दिख रहा है, मंजर असल में वैसा ही है.

चार महीने पहले दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से हुए विवाद के बाद से कैमरों से दूरी बनाकर चल रहे अरविंद केजरीवाल एक बार फिर धरना मोड में आ गए हैं. इस बार वे रेल भवन के सामने की सड़क या जंतर-मंतर जैसे परिचित स्थानों के बजाय दिल्ली के राजनिवास में ही धरनानशीं हो रहे हैं. केजरीवाल की मांग है कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आइएएस अफसरों की कथित हड़ताल खत्म कराएं. जब तक यह हड़ताल खत्म नहीं होती, तब तक वे राजनिवास से नहीं हटेंगे.

बढ़ेगी केजरीवाल की राजनैतिक अस्वीकार्यता
यह धरना कितना जायज या जरूरी है, इसकी पड़ताल तो की ही जाएगी, लेकिन इसके पहले यह भी समझना होगा कि कहीं यह सब करके केजरीवाल राजनीति और अफसरशाही में अपनी अस्वीकार्यता और ज्यादा तो नहीं बढ़ा रहे हैं. और कहीं ऐसा न हो कि उनके अप्रत्याशित व्यवहार के कारण अफसर और नेता उनसे किनारा करने लगें. पाठकों को याद होगा कि 2014 लोकसभा चुनाव के पहले जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने केजरीवाल को मिलने के लिए समय देने से मना कर दिया था. पिछली सर्दियों में जब दिल्ली में धुंध छायी तब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी केजरीवाल से मुलाकात करने से कन्नी काटते रहे. यही हाल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का रहा.

सरकारी बैठकों में कैसे मिलेगा न्योता
असल में, ज्यादातर नेताओं को लगने लगा है कि अगर वे केजरीवाल से मिलेंगे तो पता नहीं कौन सा नया तमाशा खड़ा हो जाए. और अब जब वे बिना बताए राजनिवास पर धरने पर बैठ गए हैं, तो हो सकता है प्रधानमंत्री या नीति आयोग तक अपनी बैठकों में मुख्यमंत्री को बुलाने से पहले दस बार सोचें कि कहीं कोई नया बखेड़ा खड़ा न हो जाए.

केजरीवाल क्या वाकई धरने का मर्म जानते हैं
धरना राजनीति में महारत हासिल कर चुके केजरीवाल निश्चित तौर पर देश में धरने के इतिहास और जन्म के बारे में जानते ही होंगे. भारतीय राजनीति में उपवास, धरना प्रदर्शन, हड़ताल और असहयोग को महत्वपूर्ण औजार बनाने का काम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शुरू किया था. गांधी जी के पास इन सब चीजों की आध्यात्मिक वजहें तो थी हीं, साथ ही यह भी उद्देश्य था कि सरकार से हिंसक तरीके से मांग मनवाने की कोशिश करने के बजाय अहिंसक तरीके से बात मंगवाने का दबाव डाला जाए. गांधी जी ने जो परंपरा विकसित की, उसमें इस तरह के विरोध की पूर्व सूचना सरकार, प्रशासन और संबंधित व्यक्ति को देने का रिवाज बन गया. यह सुखद संयोग है कि आजादी के बाद मूल्यों में ह्रास होने के बावजूद यह परंपरा बनी रही.
Arvind kejriwal and anil baijal
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के बीच फिर तनातनी (फाइल फोटोः PTI)

इस परंपरा के बने रहने से प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा उपाय कर लिए जाते हैं, ताकि जन-धन की हानि न हो, दूसरा यह कि संबंधित पक्ष के पास धरना शुरू होने से पहले संवाद की गुंजाइश बनी रहती है. आखिर धरने का मूल उद्देश्य तो समस्या का निराकरण ही है. लेकिन केजरीवाल इस परंपरा को बार-बार तोड़ देते हैं. गांधी के विश्वास के तरीके को केजरीवाल छापामार अहिंसक तरीके में बदल रहे हैं. गांधी जी इस तरह के तरीके को उचित नहीं मानते थे.

बापू तो यहां तक कहते थे कि वे अपने विरोधियों के खिलाफ कभी उपवास पर नहीं बैठेंगे. क्योंकि ऐसा उपवास ब्लैकमेलिंग होगा. गांधी उन लोगों को जगाने के लिए उपवास पर बैठते थे जो उनके अपने होते थे, और उपवास का मकसद उन लोगों की अंतरात्मा को जगाकर हृदय परिवर्तन करना होता था. गांधी ने एक बार यहां तक कहा कि वे जनरल डायर के खिलाफ उपवास नहीं करेंगे, क्योंकि डायर उन्हें अपना दुश्मन मानते हैं. केजरीवाल और उपराज्यपाल के मामले में दुश्मनी का रिश्ता तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन अविश्वास का रिश्ता तो है ही. यह अविश्वास आने वाले समय में रिश्तों को न सिर्फ बिगाड़ेगा, बल्कि केजरीवाल के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की संभावनाएं भी कम करेगा.
arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली को पूर्ण राज्‍य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं.(फाइल फोटो)

उपराज्यपाल और मुख्य सचिव भी निभाएं मर्यादा
ऐसा नहीं है कि केजरीवाल सिर्फ बैजल से ही परेशान हों, इसके पहले उपराज्यपाल रहे नजीब जंग से भी उनकी रोज तू-तू मैं-मैं हुआ करती थी. कानूनी बारीकियां चाहे कुछ भी हों, लेकिन इतना तो दिखता ही है कि एक चुनी हुई सरकार के हर फैसले पर राजनिवास लाल स्याही से क्रॉस का निशाना बनाने पर आमादा रहता है. अगर केजरीवाल आक्रामक हो जाते हैं तो राजनिवास ने भी कभी इस बात की बहुत फिक्र नहीं की कि इस सब विवाद से महामहिम के पद की गरिमा कितनी कम होती जा रही है.

वे किसके आदेशों पर काम करते हैं, यह तो वहीं जानें, लेकिन अगर मुख्यमंत्री को लग रहा है कि अफसर नाफरमानी कर रहे हैं, तो उपराज्यपाल को दखल देना ही चाहिए. क्योंकि चाहे अफसर हों या कर्मचारी वे किसी के निजी सेवक तो हैं नहीं, वे सिविल सर्वेंट यानी जन सेवक हैं. अगर वे सेवा में कोताही बरत रहे हैं तो इसका नुकसान सीधे तौर पर दिल्ली की ढाई करोड़ जनता को हो रहा है.

इसी तरह चीफ सेक्रेटरी के साथ भले ही कैसा व्यवहार हुआ हो, लेकिन वे जनता की सेवा के अपने काम से मुंह नहीं मोड़ सकते. वे मुख्यमंत्री से मन ही मन खुन्‍नस रखें और कानूनी लड़ाई लड़ें यह अलग बात है, लेकिन सरकार के काम में किसी झगड़े की वजह से हीला-हवाली करना गंभीर मामला है. अगर उन्हें लगता है कि वे काम नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें अपने तबादले के लिए अर्जी लगानी चाहिए. लेकिन पूरी सरकार को पंगु बना देना, आपराधिक बेईमानी है.

मूक दर्शक केंद्र किस काम का
इस तरह के मामलों में हमेशा यह देखने में आता है कि केंद्र सरकार इस तरह मूकदर्शक बन जाती है, जैसे दिल्ली की जनता के प्रति उसकी कोई जवाबदेही नहीं है. जब दिल्ली सरकार का मुखिया उपराज्यपाल है और उपराज्यपाल की रिपोर्टिंग केंद्र सरकार को है, तो केंद्र को हस्तक्षेप या मध्यस्थ की भूमिका निभानी ही चाहिए. केंद्र इस अर्ध राज्य को अपने भरोसे पर नहीं छोड़ सकता. लेकिन चाहे एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल हो, चाहे चीफ सेक्रेटरी का मामला हो, या अब आइएएस अफसरों की कथित हड़ताल हो, हर बार केंद्र खामोश सा नजर आया.

तीनों पक्षों का व्यवहार ऐसा लगता है कि जैसे उन सबका अलग-अलग एजेंडा हो. और तीनों के एजेंडा से जनता गायब हो. जबकि तीनों पक्षों की आज की जो हैसियत है, वह जनता की ही कृपा से है. सबका राजधर्म, जनहित होना चाहिए. लेकिन यहां तो हड़ताल के खिलाफ धरना और धरने के बाद धमकी के आरोप लग रहे हैं. यह सब बहुत गड़बड़ है, बहुत ही गड़बड़.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...