Skip to main content

ईशांत शर्मा के जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर का 'मास्टर स्ट्रोक', 'लंबू' की पर्सनल बातें की 'लीक'

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आज (2 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के चलते ईशांत जन्मदिन को ज्यादा सेलिब्रेट तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्हें चाहने वाले अपने-अपने तरीके से उनके जन्मदिन को मना रहे हैं. ईशांत का जन्म 2 सितंबर, 1988 को दिल्ली में हुआ था। 30 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने कई मौकों पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी टीम का मान रखा है. क्रिेकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने ही अंदाज में ईशांत शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. सचिन ने ट्वीट कर शुभकामना देने के साथ ईशांत की पर्स्रनल लाइफ से जुड़ी बातें सार्वजनिक कर दी हैं. उन्होंने ईशांत शर्मा की लंबाई की वजह बताई है.

मास्टर ब्लास्टर सचिन ने ट्वीट किया है, 'ईशांत शर्मा पेड़ से नारियल निकालते-निकालते, लंबू बन गया! विश्व नारियल दिवस मनाने के लिए यह बेहतर दिन है,' इस ट्वीट के साथ सचिन ने नारियल के पेड़ की इमोजी भी शेयर किया है. सचिन क इस तरह से जन्मदिन की शुभकामना देने पर फैंस ने उनकी तुलना क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से की है. लोग कह रहे हैं कि सचिन ने सहवाग की राह पकड़ ली है.




View image on Twitter









Sachin Tendulkar @sachin_rt







.@ImIshant! पेड़ से नारियल निकालते निकालते, लंबू बन गया! Only fitting that your birthday is celebrated on .🌴 😜 Have a great one.









मालूम हो कि ईशांत शर्मा करीब 10 साल से भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने 86 टेस्ट मैचों में 35.16 की औसत से 253 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 80 वनडे मैचों में 115 और 14 टी20 में आठ खिलाड़ियों को पवेलियन भेज चुके हैं.


ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 53 और ऑस्ट्रेलिया के 48 खिलाड़ियों को आउट किया है. अच्छी बात यह है कि ये एशिया के बाहर ज्यादा प्रभावी साबित होते रहे हैं. वर्तमान में इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक ईशांत प्रभावी रहे हैं. अच्छी बात यह है कि ईशांत टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी में भी असरदार साबित हो चुके हैं. कई मौकों पर वे लंबे समय तक क्रीज पर टिककर भारत को मुश्किल हालात से बाहर निकालते रहे हैं.



Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...