Skip to main content

कश्‍मीर मुद्दे पर झुका पाकिस्‍तान, विदेश मंत्री कुरैशी बोले, 'मोदी जी आइए बातचीत करें'

नई दिल्‍ली : इमरान खान के पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री बनने के बाद कश्‍मीर मुद्दे पर वह झुकता नजर आने लगा है. पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कश्‍मीर मुद्दे पर बातचीत की पेशकश की है. उन्‍होंने कहा 'मोदी जी आइए बातचीत करें.'




View image on Twitter





पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा 'भारत और पाकिस्‍तान, दोनों ही देश परमाणु संपन्‍न हैं. मैं पीएम मोदी से कहना चा‍हूंगा कि दोनों ही देश हम साये हैं. हम रूठ कर एकदूसरे से मुंह नहीं फेर सकते. भारत और पाकिस्‍तान की समस्‍याएं एक जैसी हैं.





पीएम मोदी के पत्र को लेकर झूठ बोल रहा पाकिस्‍तान!





जियो न्‍यूज की खबर के मुताबिक, कुरैशी ने कहा कि भारत और पाकिस्‍तान को अपने यथार्थवादी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना चाहिए. उन्‍होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्‍तान के नए पीएम इमरान खान को पत्र लिखा. इसमें पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू करने के संकेत दिए हैं. वहीं भारतीय सूत्रों ने पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री कुरैशी के इस दावे का खंडन किया है. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने इमरान खान को सिर्फ शुभकामनाएं देने के लिए पत्र लिखा था. उस पत्र में ऐसी किसी भी बातचीत का जिक्र नहीं था.




View image on Twitter





'हमें समस्‍याएं हल करनी चाहिए'



कुरैशी ने यह भी कहा है कि दोनों देशों के बीच जो भी मसले हैं, वो पेचीदा हैं और हमें उन्‍हें हल करने में समस्‍याएं आ सकती हैं. लेकिन फिर भी हमें साथ आना चाहिए. हमें यह स्‍वीकारना चाहिए कि दोनों देश समस्‍याओं से जूझ रहे हैं, साथ ही हमें यह भी स्‍वीकारना चाहिए कि कश्‍मीर एक सच्‍चाई है. इस्‍लामाबाद समझौता हमारे देश के इतिहास का एक हिस्‍सा है'.

इमरान ने जताई थी बेहतर रिश्‍ते की इच्‍छा
बता दें कि पाकिस्‍तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद इमरान खान ने रविवार को देश के नाम पहला संबोधन दिया. इसमें उन्‍होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी सरकार नेशनल एक्‍शन प्‍लान के तहत आतंकवाद से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए हम नेशनल एक्‍शन प्‍लान में संशोधन कर उसे और सशक्‍त बनाएंगे. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को सुधारना चाहता है.

22वें पीएम बने हैं इमरान
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने शनिवार को इस्‍लामाबाद में पाकिस्‍तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी. इस्‍लामाबाद स्थित राष्‍ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में राष्‍ट्रपति ममनून हुसैन ने उन्‍हें शपथ ग्रहण दिलवाई थी. शपथ ग्रहण समारोह में क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, वसीम अकरम, एक्‍टर जावेद शेख, पंजाब के नामित गवर्नर चौधरी सरवर, पंजाब एसेंबली के स्‍पीकर परवेज इलाही, रमीज राजा और पीटीआई नेताओं के अलावा अन्‍य लोग मौजूद थे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...