Skip to main content

पोकरण में पाकिस्तान का 'साइबर अटैक'! दहशत में हैं लोग

चंद्रशेखर दवे, पोकरण: पाकिस्तानी सीमा से सटे सरहदी जिले के पोकरण उपखंड क्षेत्र के नाचना गाव में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. नाचना क्षेत्र में सोशल मीडिया से जुड़े कई लोगों की फेसबुक आईडी हैक होने की खबर है. हैक करने के बाद लोगों के प्रोफाइल में विदेशी महिला सैनिकों की तस्वीरें लगा दी गई हैं. साथ ही सभी हैक आईडी में जिलियन क्लेरेंस नाम से प्रोफाइल बनाकर हैकर ने लोगों के ईमेल और मोबाइल नंबर भी बदल दिए हैं. संभावना जताई जा रही है कि सीमा पार बैठे हैकरों ने नापाक कारनामे को अंजाम दिया है.

बड़े स्तर पर फेसबुक आईडी हैक होने से लोगों में हड़कंप मच गया है. बड़ी संख्या में आईडी हैक होने से किसी बड़ी साजिश का अंदाजा लगाया जा रहा है. बॉर्डर एरिया होने के कारण दुश्मन देश की पाकिस्तानी एजेंसी या किसी आतंकी संगठन के साइबर सेल के कारनामे की आशंका जताई जा रही है.

जानकारों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की फेसबुक आईडी हैक होना चिंता का विषय है. उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि लोग अपना पासवर्ड रिसेट कर लें. इतनी भारी संख्या में लोगों की फेसबुक आईडी हैक होने की बात स्थानीय प्रशासन और सेना को बता दी गई है. प्रशासन साइबर एक्सपर्ट की मदद से पूरे मामले की तहकीकात में जुट गए हैं.

मालूम हो कि अगर कोई आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लेता है तो वह उसके जरिए आपके फोन तक पहुंच सकता है. इसके बाद आपके फोन में मौजूद जानकारियां वह हासिल कर सकता है. इसी वजह से सेना या सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोगों को स्मार्टफोन पर सोशल मीडिया यूज करने से मना करते हैं.

कई रिपोर्ट्स में साबित हो चुके हैं कि सोशल मीडिया के जरिए किसी भी शख्स की पसंद-नापसंद सहित कई जानकारी जुटाई जा सकती है. इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. कई बार लोग सोशल मीडिया पर अपनी बेहद निजी जानकारी भी शेयर कर देते हैं, ऐसे स्थिति में उन्हें हैकर उनका दुरुपयोग भी कर लेते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...