Skip to main content

कंगाली से गुजर रहे पाकिस्‍तान में रिक्‍शा चालकों के नाम पर 700 करोड़ का हवाला कारोबार

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक बार फिर चर्चाओं में है. एक बार फिर यहां 700 करोड़ रुपये हवाला कारोबार का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चलाने वालों के नाम पर विदेशों में खाते खोल कर पाकिस्तान से 700 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार किए जाने का मामले का खुलासा हुआ है. प्रधानमंत्री इमरान खान कार्यालय से जुड़े विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार (12 नवंबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 10 देशों से 700 करोड़ रुपये के हवाला कारोबार का ब्यौरा मिला है और इस मामले में जल्दी ही मामला दर्ज किया जायेगा.

इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए सीनेटर फैसल जावेद और प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार इफ्तिकार दुर्रानी अकबर ने कहा कि हमने 5000 से ज्यादा फर्जी खातों की पहचान की है जिन्हें हवाला के लिए इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने कहा कि इन खातों के माध्यम से एक अरब डालर से अधिक राशि का हवाला कारोबार किया गया. उन्होंने कहा कि यह खाते आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चालकों के नाम पर थे.

अकबर ने कहा कि सभी खातों का विवरण दुबई प्रशासन से मंगाया जा रहा है और जिन लोगों ने दुबई और यूरोप के बैंकों में धन रखा है वे इसे छिपा नहीं पाएंगे. जियो न्यूज के अनुसार अकबर ने कहा कि कुछ लोगों ने अपने चालकों और मालियों के नाम से संपत्ति खरीदी. इनकी जब जांच की गई तो यह बड़े लोगों के कर्मचारी पाए गए. उन्होंने कहा कि हवाला ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया.

आपको बता दें कि पिछले महीने भी पाकिस्तान में एक रेहड़ी वाले के खाते में करोड़ों रुपये की लेन-देन का मामला सामने आया था. खाताधारक को पता ही नहीं था. रेहड़ी वाले के बाद अब पाकिस्तान में ऑटो रिक्शा चालक के खाते में 300 करोड़ की लेन-देन का मामला सामने आया. मामला पाकिस्तान के कराची का था. पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी एफआईए ने ऑटो रिक्शा चालक को समन जारी कर उससे पैसों की लेन-देन को लेकर पूछताछ की.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर का नाम मुहम्मद रशीद है. उसे एक दिन अचानक से एफआईए का नोटिस मिली. नोटिस में खाते से भारी-भरकम लेनदेन को लेकर पूछताछ की गई थी. जांच एजेंसी ने उससे इस लेन-देन को लेकर पूछताछ की है. रशीद ने कहा कि संघीय जांच एजेंसी ने उसे समन जारी कर खाते में 300 करोड़ की लेन-देन की जानकारी मांगी है. उसने कहा कि उसने अब तक 1 लाख रुपए एक साथ नहीं देखे हैं, 300 करोड़ कहां से आए उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. उसने कहा कि ये खाता उसने साल 2005 में खुलवाया था. उसने कहा कि खाता खुलवाने के बाद कुछ ही महीनों में उसकी नौकरी छूट गई थी. गौरतलब है कि इससे पहले कराची में एक फल बेचने वाले के खाते में 200 करोड़ की धांधली का मामला सामने आया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...