Skip to main content

पाकिस्तान ने भारत से सटी सीमा के नजदीक बनाए हेलिपैड और आयुध भंडार : BSF की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्‍ली : बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (बीएसफ) ने गृह मंत्रालय को भेजी एक रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान भारत से सटे अपने सीमावर्ती इलाकों में अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत करने में लगा हुआ है. बीएसएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने बहावलनगर और जैसलमेर से सटे रहीमयार खान में दो नए आयुध भंडार बनाए हैं, जिसके जरिये वो अपने जवानों को बेहद कम समय में ही गोला-बारूद को सीमा पर भेज सकता है.

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने इन आयुध भंडार के कैंपस में ही हेलिपैड भी बनाए हैं, जिससे वो जरुरत पड़ने पर अपने जवानों को हर तरीके की मदद पहुंचा सकता है. रहीमयार खान डिपो भारत-पाक सीमा से महज 37 किलोमीटर की दूरी पर है. साथ ही बहावलपुर में बने आयुध डिपो में पाकिस्तान ने कई बंकर भी बनाए हैं, जिससे वो अपने हथियारों को इंडियन एयरफोर्स के हमले से बचा सकता है और खतरनाक मिसाइल को सीमा के बिलकुल नजदीक छुपा सकता है.

देखा जाए तो तो चीन पिछले कई सालों से पाकिस्तान सेना को आधुनिक बनाने में लगा हुआ है. सीमा पर बने बंकर से लेकर मिसाइल और जंगी जहाजों की सप्लाई पाकिस्तान सेना को चीन से लगातार की जा रही है. पाक चीन ऑप्टिकल फाइबर केबल प्रोजेक्ट के जरिये चीन ने रावलपिंडी से लेकर पीओके तक करीब 800 किलोमीटर तक ऑप्टिकल केबल का नेटवर्क बिछाया है,tags/ जिससे पाकिस्तान सेना की कम्युनिकेशन काफी बेहतर हो चुका है.

ख़ुफ़िया एजेंसियों की एक ऐसी ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ISI ने भारत और पाकिस्तान सीमा पर लगे थर्मल इमेजिंग डिवाईस को चकमा देने के लिए आतंकियों को एंटी थर्मल जैकेट्स दिए हैं. इन जैकेट्स की सबसे खास बात ये है कि आतंकी इसे पहनकर बड़े आराम से देश की सीमा में दाखिल हो सकते हैं. खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद से सुरक्षा एजंसियां चौकस हो गई हैं.

गृह मंत्रालय को भेजी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईएसआई ने एंटी थर्मल जैकेट्स को पाकिस्तानी सेना के उन खास यूनिट को भी मुहैया कराई है, जो आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर मौजूद हैं. इस खास तरीके की ड्रेस की जानकारी सबसे पहले उस वक्त मिली जब कुछ महीने पहले पाकिस्तान की तरफ से हो रहे सीजफायर उल्लंघन के दौरान BSF पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बेहद करीब आकर के जम्मू के जम्मूवाल पोस्ट पर फायरिंग की थी, लेकिन पाकिस्तानी रेंजर्स की यह हरकत BSF के नाइट विजन डिवाइस में कैद नहीं हो पाई, लेकिन बाद में वीडियो को ध्यान से देखने के बाद पता चला कि पाकिस्तानी रेंजर्स का एक जवान BSF पर काफी नजदीक से आकर फायरिंग कर रहा था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...