Skip to main content

'भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर मंदिर बने': दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम के मंदिर को विवादास्‍पद बनाना इन लोगों का लक्ष्‍य है.


भोपाल: चुनावी गहमागहमी के बीच मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्‍या मसले पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''अजीब बात है, जब चुनाव आते हैं भगवान राम के मंदिर निर्माण की बात सामने आती है. भगवान राम का मंदिर बने, इसमे किसी को कोई ऐतराज नहीं है, हम सब चाहते हैं, लेकिन भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर राम का मंदिर बने.''

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा, ''ये भी आश्‍चर्य की बात है कि सरकार कहती है कि अदालत का फैसला मानेंगे. यूपी के मुख्‍यमंत्री कहते हैं कि राम जी की इच्‍छा होगी तो बनेगा और सरकार के कर्ता-धर्ता कहते हैं कि अध्‍यादेश निकालिए. राम के मंदिर को विवादास्‍पद बनाना इन लोगों का लक्ष्‍य है.'' मध्‍य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होगा.

केंद्रीय कर्मचारियों पर RSS की शाखा में शामिल होने पर बैन पहले से ही लागू है: दिग्विजय सिंह



इस बीच छत्‍तीसगढ़ की चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा है. योगी आदित्यनाथ ने बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ के भांजे भी हैं और हमें सदैव याद रखना चाहिए कि जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं.

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अपने वनगमन का सर्वाधिक समय इस क्षेत्र में गुजारा था इसलिए इस क्षेत्र (छत्तीसगढ़) को चमन होना चाहिए.




View image on Twitter





मध्य प्रदेश चुनाव 2018 : 2 बार सीएम रहे दिग्विजय सिंह क्यों हैं कांग्रेस की मजबूरी?



आदित्यनाथ ने कहा कि हमने यूपी में उस कमिश्नरी का नाम ही अयोध्या कर दिया है जिससे देश और दुनिया के लोग उस स्थान को भगवान राम के नाम से जान सकें. उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से पूछा अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या ऐसा हो सकता था? कांग्रेस की सरकार होती तो क्या अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम हो पाता? अगर कांग्रेस की सरकार होती तब क्या भगवान राम के ननिहाल में, रायपुर में उनका भव्य मंदिर बना होता?

'हिन्दुओं को विश्वास, सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आयेगा'
इस बीच विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने बुधवार को कहा कि हिन्दू समुदाय के लोगों को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अयोध्या में राम मंदिर बनाये जाने के पक्ष में आयेगा. राय ने कहा कि 'देश के लोगों को हिन्दू समुदाय के लोगों की भावनाओं को समझना चाहिये . पिछले 500 सालों से अयोध्या में राम मंदिर बनाये जाने के लिये संघर्ष लगातार जारी है, अब और ज्यादा इंतजार नही होता.'

उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में विहिप 'धर्म सभा' का आयोजन कर रही है और उनका दावा है कि इस कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दुओं की भावनाओं को सरकार और अदालत तक पहुंचाना है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिये पत्थर तराशने का काम पूरा हो चुका है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...