Skip to main content

रणवीर सिंह के साथ अमिताभ बच्‍चन ने जमकर किया 'जुम्‍मा-चुम्‍मा', देखें Inside Video

नई दिल्‍ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का जश्‍न उनकी शादी के 15 दिन बाद तक चल रहा है. इटली में हुई इस शादी के बाद बॉलीवुड की सुपरस्‍टार जोड़ी ने आखिरकार शनिवार को सिनेमा के सितारों को अपनी शादी के इस जश्‍न में शामिल कर ही लिया. शhttp:निवार को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दीपवीर के इस आखिरी रिसेप्‍शन में बॉलीवुड का लगभग हर सितारा नजर आया. इसी रिसेप्‍शन का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जो बेहद दिलचस्‍प है. दरअसल रणवीर सिंह की एनर्जी से तो हर कोई वाकिफ है. ऐसे में अपने रिसेप्शन पर वह सभी महमानों के साथ 'बेफिक्रे' अंदाज में नाचते नजर आए. इस पार्टी में रणवीर ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन को भी नहीं छोड़ा.

पार्टी के सामने आए एक वीडियो में रणवीर, अमिताभ बच्‍चन के साथ उनके फेमस गाने 'जुम्‍मा चुम्‍मा..' पर नाचते नजर आ रहे हैं. अमिताभ का अंदाज हमेशा की तरह यहां भी काफी खास रहा. बिग बी दीपवीर के इस रिसेप्‍शन में बहू ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, बेटी श्‍वेता बच्‍चन और पत्‍नी जया बच्‍चन के साथ नजर आए. आप भी देखें, आखिर किस अंदाज में थिरके बिग बी.



शनिवार को हुए मुंबई रिसेप्‍शन में बॉलीवुड की मस्‍तानी और सिंबा पहली बार वेर्स्‍टन लुक में नजर आए. दीपिका जहां खुले बालों के साथ खूबसूरत रेड गाउन में दिखीं. तो वहीं रणवीर सिंह इस रिसेप्‍शन पार्टी के लिए ब्‍लैक थ्री-पीस सूट और बो के साथ जेंटलमैन अंदाज में नजर आए.

दीपवीर के इस आखिरी रिसेप्‍शन में अनुष्‍का शर्मा, कैटरीना कैफ, शाहरुख खान, मुकेश अंबानी का परिवार, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, रेखा, आशा पारेक, करीना-सैफ समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने हिस्‍सा लिया. दरअसल इटली में कोंकणी और सिंध‍ी र‍िवाज से हुई शादी के बाद यह जोड़ी बेंगलुरू में रिसेप्‍शन और मुंबई में एक आफ्टर वेडिंग सेलीब्रेशन भी कर चुकी है. इसके बाद दीपिका और रणवीर ने 28 नवंबर को मुंबई में ही एक और रिसेप्‍शन पार्टी दी थी.

ग्लैमरस लुक में सजे 'दीपवीर', मुंबई रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

याद द‍िला दें कि बॉलीवुड की इस स्‍टार जोड़ी ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी. शादी के बाद 21 नवंबर को इस जोड़ी का एक वेडिंग रिसेप्‍शन बेंगलुरू में हो चुका है. इसके साथ ही 24 नवंबर को रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने भी अपने भाई और नई भाभी के स्‍वागत में होटल ग्रैंड हयात में ही एक आलीशान पार्टी दी थी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...