Skip to main content

AAP विधायकों के खिलाफ कोर्ट में केस नहीं टिकने से दिल्ली पुलिस परेशान, बनेगी नई रणनीति

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के खिलाफ एक के बाद एक केस जिस तरह से अदालतों में खारिज हुए हैं, इससे दिल्ली पुलिस पर दबाव बढ़ गया है. अब इससे सीख लेते हुए दक्षिण रेंज के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) ने पिछले हफ्ते सात डीसीपी की बैठक बुलाई और बचे हुए केस की चार्जशीट दाखिल करने से पहले उसकी गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं.

करीब साढ़े पांच महीने पहले आप विधायकों, सांसदों की भूमिका की जांच की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया था. सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से दाखिल 22 मामलों में से 19 में आप के विधायक या नेता रिहा हो गए या निर्दोष साबित हुए. राहत पाए आप विधायकों या नेताओं में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पविहन मंत्री कैलाश गहलोत और पूर्व मंत्री असीम अहमद खान भी शामिल हैं.

ARVINDA KEJRIWAL

31 जुलाई तक का रिकॉर्ड यह दिखाता है कि पार्टी के एमएलए दो मामलों में दोषी पाए गए थे. एक अन्य मामले में सीबीआई ने साक्ष्य मौजूद न होने की वजह से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, स्पेशल पुलिस कमिश्नर आरपी उपाध्याय को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने उन डीसीपी से मिलने को कहा था जो उन्हें रिपोर्ट करते हैं. साथ ही आप एमएलए और सासंद के खिलाफ दर्ज मामले पर विचार-विमर्श भी करने को कहा. इसपर उपाध्याय ने बीते शुक्रवार को 11 बजे पुलिस मुख्यालय में सात डीसीपी की बैठक बुलाई और मामले में विचार-विमर्श किया.

सूत्रों ने बताया कि उपाध्याय ने सभी डीसीपी को बचे हुए केस में गहन जांच करने के बाद ही चार्जशीट दाखिल करने को कहा है. इसमें जांच अधिकारी पर सबकुछ छोड़ देने के बजाए पुलिस के लीगल डिपार्टमेंट से भी मदद लेने को कहा गया है. जब उपाध्याय से इस बारे में संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि यह लंबित मामले को लेकर बैठक बुलाई गई थी, न कि किसी विशेष मामले के लिए.

एडिशनल सेशन जज अरविंद कुमार और एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन मार्च में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया था. तब से एडिशनल सेशन जज अरविंद कुमार ने आप के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दायर एक मामले का निपटारा किया जिसको लेकर सीबीआई ने बाद में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी. जबकि एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने आप नेताओं के खिलाफ विभिन्न शिकायतों को लेकर दाखिल याचिका के 21 मामलों का निपटारा किया. इसमें आप विधायकों के खिलाफ कई तरह के आरोप थे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...