Skip to main content

सोने से पहले भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, ऐसे होता है नुकसान

दिनभर हम तमाम ऐसे कामों में उलझे रहते हैं कि शरीर पर ध्यान ही नहीं दे पाते. सुबह जल्दी-जल्दी उठना. फटाफट नहा-धोकर तैयार होते हुए नाश्ता करना और फिर नौकरी या बिजनेस के लिए दौड़ पड़ना. ये तो सुबह-सवेरे की दिनचर्या है. इसमें बच्चे से लेकर आदमी और यहां तक कि घरेलू महिलाएं भी शामिल हैं. महिलाएं बच्चों और घर के पुरुषों को तैयार करने में खुद भी एक मशीनभर बनके रह जाती हैं.

इनसान बन गया है मशीन
सुबह के बाद घर, ऑफिस या दुकान पर काम में उलझे रहते हैं. आजकल वर्किंग कल्चर बदल गया है. दफ्तरों में 8-9 घंटे लगातार काम करना पड़ा है. ऑफिस के टारगेट पूरा करने के लिए मशीनों से उलझे रहते हैं. क्या खाया और किस तरह खाया, शायद ही किसी को याद रहता हो. काम से थके हारे हम घर लौटते हैं. घर लौटकर भी हमें चैन कहां मिल पाता है. टीवी या मोबाइल की स्क्रीन पर आंख गड़ाए हम खाना खाते हैं और फिर बिस्तर पर जाकर पसर जाते हैं.

बारिश के मौसम में रोज खाएं ये चीज, मिलेगा चौंका देने वाला फायदा

बदले वर्किंग कल्चर ने बढ़ाईं बीमारियां
इसी का नतीजा है कि कम उम्र में ही लोग नई-नई बीमारियों से जूझ रहे हैं. इनमें मोटापा एक ऐसी बीमारी है, जो आज के वर्किंग कल्चर की देन है और समाज का हर वर्ग चाहे वह बच्चा हो या किशोर, महिला हो या पुरुष, मोटापे से जूझ रहे हैं. मोटापे एक बीमारी नहीं है, बल्कि इसकी वजह से हमारा शरीर बीमारियों का घर बन जाता है.

शरीर पर नहीं देते ध्यान
कुल मिलाकर पूरे 24 घंटे में हम अपने शरीर के कपड़ों और मैकअप तो ध्यान देते हैं मगर अंदर से हमारा शरीर कैसा है, उसे क्या चाहिए और हम उसे क्या दे रहे हैं, बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते. इसलिए जरूरी है कि जिस शरीर से आप इतना तनाव लेकर इतनी मेहनत कर रहे हैं थोड़ा बहुत ध्यान उस पर भी देना चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर सको और वह भी अच्छी सेहत के साथ. सुबह ऑफिस या काम पर जल्दी जाने की वजह से आप शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते तो कोई बात नहीं. घर आने के बाद रात तो अपनी है. इसलिए शाम को ही सही, कुछ समय और ध्यान अपने आप और अपने शरीर के लिए भी निकालें.

सोने से पहले ना करें ये काम
यहां हम शरीर पर ध्यान देने के लिए कुछ करने की सलाह नहीं दे रहे हैं कहीं आप ये समझें कि खाना खाने के लिए टाइम नहीं है और हम एक और नया काम बता रहे हैं, बल्कि यहां हम आपको कुछ बातें या कुछ काम नहीं करने की सलाह दे रहे हैं.

- समय पर ही खाना खा लें. खाना सोने से कम से कम दो घंटे पहले खा लें. कोशिश करें कि घर का बना खाना ही खाएं. देर रात डिनर करने की वजह से एकाग्रता बिगड़ती है, कोलेस्ट्रॉल और शुगर भी प्रभावित होता है.

- पेट भरके खाना ना खाएं. अगर आप रोजाना तीन रोटी खाते हैं तो शाम को दो रोटी ही खाएं. खोटी की मात्रा कम करके सब्जी या सलाद ज्यादा लें.

- रात का खाना हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए. अधिक फेट और प्रोटीन वाला भोजन पचने में काफी समय लगता है और इससे हमारी नींद पर असर पड़ता है.

- ज्यादा मसालेदार खाना खाना भी रात के समय शरीर में पित्त बढ़ाने का काम करता है. इस तरह का खाना स्वादिष्ट तो बहुत लगता है, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.

- कम मसाले वाला हल्का भोजन करें. हफ्ते में दो दिन को खिचड़ी या दलिया खाएं. इससे पेट मुलायम रहेगा.

- खाना खाते समय मोबाइल और टीवी से दूर रहें ताकि ध्यान खाने पर रहे. स्वाद लेकर खाना खाने से खाना शरीर को लगता है.

- शाम को चाय-कॉफी या सिगरेट-शराब से दूर रहें. ये चीजें ज्यादा ऊर्जा पैदा करती हैं और रात में ज्यादा ऊर्जा की जरूरत शरीर को नहीं होती.

- खाना खाने के बाद कुछ समय टहलने के लिए जरूर निकालें. ज्यादा नहीं तो कम से कम 20 मिनट की चहलकदमी करें.

- सोने से आधा घंटा पहले गर्म दूध पीएं. बिस्तर पर जाने से पहले हाथ-पैर और मुंह को ताजा पानी से धोएं. इससे नींद अच्छी आती है.

- सोने का समय निश्चित करें और कोशिश करें कि तय समय पर बिस्तर में चले जाएं. जल्दी सोना और जल्दी उठना एक अच्छी सेहत की निशानी होता है.

हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...